Raghav Chadha: बॉस से ज्यादा चमकने की कोशिश न करें! अंग्रेजी किताब के जरिए अरविंद केजरीवाल पर तंज

Raghav Chadha: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर बिना नाम लिए अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने सीधे बयान देने के बजाय एक अंग्रेजी किताब के जरिए संदेश दिया, जिसे सियासी गलियारों में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तंज माना जा रहा है।

‘48 लॉज ऑफ पावर’ से उठा मुद्दा

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी लेखक रॉबर्ट ग्रीन (Robert Greene) की चर्चित किताब “The 48 Laws of Power पढ़ते हुए अपनी फोटो शेयर की। साथ ही उन्होंने किताब के पहले चैप्टर का एक हिस्सा भी पोस्ट किया।

क्या कहती है किताब की लाइन?

इसमें लिखा है-

“अपने बॉस या मालिक से ज्यादा चमकने की कोशिश कभी न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे उनमें डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है।”

किताब में आगे सलाह दी गई है कि हमेशा अपने से ऊपर के लोगों को खुद से ज्यादा सक्षम और प्रभावशाली महसूस कराएं। जरूरत से ज्यादा अपनी प्रतिभा दिखाना उल्टा पड़ सकता है।

केजरीवाल पर इशारा?

हालांकि राघव चड्ढा ने कहीं भी सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं लिया, लेकिन आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही खींचतान के बीच इस पोस्ट को उनके खिलाफ एक ‘क्रिप्टिक अटैक’ माना जा रहा है।

पहले भी दे चुके हैं संकेत

इससे पहले भी राघव चड्ढा पार्टी पर अप्रत्यक्ष हमले करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लिखा था, “यह सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है”, जिससे संकेत मिला कि आने वाले समय में वे और खुलकर सामने आ सकते हैं।

AAP का पलटवार

वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से भी उन पर निशाना साधा गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि चड्ढा ने नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और बीजेपी के खिलाफ अपने पुराने ट्वीट डिलीट कर दिए हैं।

पुराना वीडियो फिर चर्चा में

AAP के पूर्व नेता कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का एक पुराना वीडियो भी इन दिनों चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “जो ज्यादा चमकता है, वही सबसे पहले निशाने पर आता है।”

सियासत में बढ़ती हलचल

अब राघव चड्ढा की यह ‘किताबी पोस्ट’ सियासत में नया संदेश दे रही है। सवाल यही है- क्या यह सिर्फ एक संयोग है या फिर पार्टी के अंदर चल रही खामोश जंग का खुला इशारा?

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर