Delhi Assembly Security Breach: गेट नंबर-2 तोड़कर विधानसभा में घुसी कार, स्पीकर ऑफिस तक पहुंचा नकाबपोश ड्राइवर

Delhi Assembly Security Breach: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली विधानसभा परिसर में एक अज्ञात कार घुस गई। कार ने गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़ते कर विधान परिसर के अंदर घुस गई, जिससे मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब विधानसभा पहले से ही सुरक्षा अलर्ट पर थी।

स्पीकर ऑफिस तक पहुंचा ड्राइवर, गुलदस्ता रखकर फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रहा व्यक्ति नकाबपोश था, जो अंदर घुसने के बाद सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा। चौंकाने वाली बात यह रही कि वह बिना रोके स्पीकर ऑफिस के बरामदे तक पहुंच गया।

https://twitter.com/i/status/2041098743257436618

ड्राइवर ने वहां एक फूलों का गुलदस्ता रखा और तुरंत मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में गुलदस्ते में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

UP नंबर की कार, CCTV खंगाल रही पुलिस

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, विधानसभा में घुसने वाली कार उत्तर प्रदेश नंबर (UP-26 AZ 8090) की है। गेट तोड़ने के दौरान लोहे की बैरिकेडिंग को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे यह स्पष्ट है कि घुसपैठ अचानक नहीं बल्कि पूरी ताकत के साथ की गई।

https://twitter.com/i/status/2041089060341686765

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। CCTV फुटेज की गहन जांच की जा रही है, ताकि नकाबपोश ड्राइवर की पहचान की जा सके। साथ ही कार के मालिक, उसकी मूवमेंट और उससे जुड़े संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल हो रही है। अधिकारियों ने इस घटना को साफ तौर पर गंभीर सिक्योरिटी ब्रीच माना है।

बम धमकी के बाद भी चूक, बढ़ी चिंता

गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा को और कड़ा किया गया था, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। VIP एरिया में इतनी बड़ी चूक ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

20 अगस्त 2025: जनसुनवाई में CM रेखा गुप्ता पर हमला

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में वीआईपी सुरक्षा पर सवाल उठे हों। 20 अगस्त 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था।

आरोपी राजेशभाई खीमजी शिकायतकर्ता बनकर पहुंचा था। उसने पहले मुख्यमंत्री का हाथ खींचा, फिर बाल पकड़कर थप्पड़ मार दिया, जिससे उन्हें हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आई थीं। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि राजधानी के संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था में खामियां मौजूद हैं। अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ एक सनसनी फैलाने की कोशिश थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

Rule Change From 1st July: 1 जुलाई से देशभर में आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर