West Asia Tension: एक रात में खत्म कर सकता हूं ईरान! ट्रंप की ईरान को धमकी, ये रात कभी भी हो सकती है

West Asia Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस से पत्रकारों को संबोधित करते हुए ईरान (Iran) युद्ध को लेकर कई अहम और सख्त बयान दिए। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने अपने एक जवान को बचाने के लिए “अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन” चलाया, जिसमें करीब 200 सैनिकों को तैनात किया गया और दुश्मन के एयरस्पेस में 21 सैन्य विमान भेजे गए।

ट्रंप के मुताबिक, पायलट दुश्मन के इलाके यानी ईरान में गिरा था, जहां बेहद खतरनाक परिस्थितियों में उसे सुरक्षित निकाला गया।

बचाव अभियान में खतरनाक हालात

ट्रंप ने कहा कि बचाव अभियान के दौरान अमेरिकी विमानों पर बेहद करीब से फायरिंग की गई, लेकिन इसके बावजूद पायलट का हौसला नहीं टूटा और सेना ने पूरी ताकत झोंककर उसे बचा लिया। उन्होंने अमेरिकी सेना के “शौर्य और साहस” की जमकर तारीफ की।

एक रात में खत्म हो जाएगा ईरान

हालांकि, अपने बयान में ट्रंप ने कड़ा रुख भी दिखाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका #सिर्फ एक रात में पूरे ईरान को बर्बाद कर सकता है” और यह भी जोड़ा कि ऐसी कार्रवाई “कभी भी हो सकती है।”

https://x.com/i/status/2041203549648965658

इस बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ सकती है, क्योंकि इससे यूनाइटेड स्टेट (United States) और ईरान के बीच तनाव और ज्यादा भड़कने के संकेत मिलते हैं।

सुरक्षा और इंटेलिजेंस लीक

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में आगे कहा कि अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन के दौरान अपने ही विमान को खुद नष्ट (self-destruct) किया, ताकि वह दुश्मन के हाथ न लगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मिशन से जुड़ी जानकारी किसी ने लीक कर दी थी, जिसके चलते अब उस व्यक्ति या नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। ट्रंप ने साफ कहा कि इस तरह की संवेदनशील जानकारी का लीक होना बेहद गंभीर मामला है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

CIA की तारीफ और सेना की क्षमता

ट्रंप ने सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की भी जमकर तारीफ की और कहा कि एजेंसी ने पूरे ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रंप के इन बयानों से साफ है कि एक तरफ अमेरिका अपनी सैन्य ताकत और सफल ऑपरेशन को दिखाना चाहता है, वहीं दूसरी तरफ अंदरूनी सुरक्षा और इंटेलिजेंस लीक को लेकर भी गंभीर है। साथ ही, उन्होंने अमेरिकी सेना के काम को “अद्भुत” बताते हुए सैनिकों के साहस और क्षमता की तारीफ की।

ईरान का पलटवार

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में भाषण से ठीक पहले ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामनेई ने कहा कि नेताओं की हत्या से ईरान रुकने वाला नहीं है।

ट्रंप ने कहा, “हमारे लिए यह ऑपरेशन चैलेंजिंग हो गया था क्योंकि किसी ने हमारी जानकारी लीक कर दी थी। हमने इस मामले को लेकर ज्यादा बात नहीं की थी। फिर किसी ने कुछ जानकारी लीक कर दी। उम्मीद है कि हम जानकारी लीक करने वाले को ढूंढ लेंगे और उसे सजा देंगे।”

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग