कोलकाता पर नजर डालने की धमकी? राजनाथ सिंह बोले- भगवान ही जाने, पाकिस्तान कितने टुकड़े होंगे

West Bengal: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पाकिस्तान के उस धमकी का करारा जवाब दिया, जिसमें पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने कोलकाता को अगला टारगेट बताते हुए हमले की धमकी दी थी। उनके इस बयान पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इस तरह के भड़काऊ बयान देना पाकिस्तान के लिए सही नहीं है और अगर उन्होंने बंगाल पर बुरी नजर डाली, तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

https://x.com/i/status/2041477749848829999

पाकिस्तान को इतिहास याद दिलाया

राजनाथ सिंह ने बताया कि 55 साल पहले पाकिस्तान दो हिस्सों में बंटा था और उस समय उन्हें बुरे परिणाम भुगतने पड़े थे। उन्होंने चेतावनी दी कि इतिहास दोहराया जा सकता है। राजनाथ ने कहा,

“भगवान ही जाने कि इस बार पाकिस्तान कितने टुकड़े होंगे।”

पाकिस्तान की धमकी का मामला

दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने 4 अप्रैल को सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि यदि भारत कोई “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” (छिपकर हमला) करता है, तो संघर्ष सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने खुलासा किया कि संघर्ष कोलकाता तक भी पहुंच सकता है। इस बयान के बाद भारत में सुरक्षा और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

बंगाल चुनाव में राजनीतिक प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल में इस मुद्दे को लेकर टीएमसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके गृह मंत्री चुनाव प्रचार में इतने व्यस्त हैं कि बंगाल के खिलाफ बाहरी धमकियों का जवाब देने का समय ही नहीं है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कहा,

“प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में बंगाल को टारगेट करते हैं। लेकिन जब पाकिस्तान कोलकाता पर हमला करने की धमकी देता है, तब वे चुप रहते हैं। ऐसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।”

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का बयान

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा कि पाकिस्तान को कोलकाता तक पहुंचने का ख्याब भूल जाना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि “ऑपरेशन सिंदूर” को पूरा हुए एक साल भी नहीं हुआ और पाकिस्तान जम्मू में भी खास नुकसान नहीं कर पाया था। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुल्क की राजधानी तक नहीं पहुंच पाए, ऐसे में कोलकाता की बात करना व्यर्थ है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर