Asha Bhosle Passes Away: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, मुंबई में अंतिम सांस

Asha Bhosle Passes Away: भारतीय संगीत जगत को आज एक बड़ा झटका लगा है। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने रविवार दोपहर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं और हाल ही में चेस्ट इंफेक्शन के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मल्टी-ऑर्गन फेल्योर से हुई मौत

अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी के अनुसार, आशा भोसले कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया। यह स्थिति तब होती है जब शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग एक साथ काम करना बंद कर देते हैं।

कल होगा अंतिम संस्कार

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके बेटे आशा भोसले ने बताया कि अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 बजे उनके घर पर व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां उनके चाहने वाले उन्हें अंतिम विदाई दे सकेंगे।

फिल्म इंडस्ट्री और देश में शोक

आशा भोसले के निधन से पूरे देश और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar ने कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

https://x.com/i/status/2043246556858724843

वहीं करण जौहर (Karan Johar) ने उन्हें एक युग की आवाज बताया।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले भारत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक थीं, जिनका संगीत दशकों तक लोगों के दिलों में बसता रहेगा। उन्होंने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

https://x.com/narendramodi/status/2043246488185430184?

एक युग का अंत

आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने अपने करियर में हजारों गीत गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनकी गायकी की खासियत उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अलग-अलग शैलियों में ढलने की क्षमता थी।

उनकी आवाज आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी और भारतीय संगीत इतिहास में उनका नाम हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

14 राज्यों में मौसम हुआ लवली, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग का रेड,ऑरेंज और यलो अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। 28 मई से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर