कमाल का “करोड़पति चपरासी” गिरफ्तार: 8 सालों में कमाए 8 करोड़ 15 लाख रुपए

Pilibhit Scam: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चपरासी ने सरकारी सिस्टम में सेंध लगाकर खुद को करोड़पति बना लिया। आरोपी इल्हाम-उर-रहमान शम्सी, जो बीसलपुर इंटर कॉलेज में तैनात था, ने करीब 8 साल में 8 करोड़ 15 लाख रुपये का घोटाला किया। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे और उसके परिवार के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

परिवार को बनाया ‘फर्जी कर्मचारी’

इल्हाम ने अपनी तीन पत्नियों, सास, साली और अन्य रिश्तेदारों को फर्जी शिक्षक, बाबू और ठेकेदार दिखाकर उनके खातों में सरकारी पैसा ट्रांसफर कराया। पुलिस ने उसकी दो पत्नियों लुबना और अजारा खान, साली फातिमा, सास नाहिद, रिश्तेदार आफिया खान और परिचित परवीन खातून व आशकारा परवीन को गिरफ्तार किया है। पहली पत्नी अर्शी खातून को पहले ही जेल भेजा जा चुका था और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

53 बैंक खातों में घुमाया गया पैसा

पुलिस जांच में सामने आया कि घोटाले की रकम 53 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। अब तक गिरफ्तार 7 आरोपियों के खातों में 8 साल के दौरान कुल 8 करोड़ 15 लाख रुपये भेजे गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न खातों में जमा 5 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि को फ्रीज कर दिया है।

ऐसे हुआ घोटाले का खुलासा

फरवरी 2026 में बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने पीलीभीत के डीएम को पत्र लिखकर संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जानकारी दी। बताया गया कि ट्रेजरी से 1 करोड़ 15 लाख रुपएएक निजी खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके बाद डीएम ने जांच कमेटी गठित की, जिसमें खुलासा हुआ कि DIOS ऑफिस से पिछले 8 सालों से फर्जी शिक्षकों के नाम पर पैसा निकाला जा रहा था।

फर्जी सैलरी टोकन से चलता था खेल

जांच में मास्टरमाइंड के तौर पर इलहाम का नाम सामने आया। वह DIOS ऑफिस में अटैचमेंट लेकर सैलरी टोकन जनरेट करता था। उसने फर्जी टोकन बनाकर अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया, जबकि रिकॉर्ड में नाम किसी और के दिखाए जाते थे।

जांच जारी, और हो सकते हैं बड़े खुलासे

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस घोटाले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग