पश्चिम बंगाल: 15 बूथ पर दोबारा वोटिंग खत्म, लगभग 87% मतदान, साउथ 24 परगना में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प; ममता बोलीं- 200+ सीट जीतेंगे

Bengal Election Re-Polling: पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों पर 86.11% और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर 87.60% मतदान दर्ज किया गया। कुल मिलाकर औसतन करीब 86.86% वोटिंग हुई।

साउथ 24 परगना में झड़प, आरोप-प्रत्यारोप

मतदान के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले में तनाव की स्थिति देखने को मिली, जहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। फालता इलाके में कुछ वोटर्स ने TMC कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया, जबकि विरोध करने पर पुलिस लाठीचार्ज का भी दावा किया गया। वहीं, TMC ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने उनके कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की।

EVM विवाद के बाद दोबारा वोटिंग

29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान इन बूथों पर EVM से छेड़छाड़ और हिंसा की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने इन 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया। सभी प्रभावित बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित हैं। TMC ने कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ पोस्टल बैलेट में कथित छेड़छाड़ की शिकायत भी दर्ज कराई है।

ममता का 200+ सीटों का दावा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए इसे “स्टॉक मार्केट को प्रभावित करने की साजिश” बताया।

CAPF पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) पर TMC कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है, पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी।

रिकॉर्ड मतदान, अब नतीजों का इंतजार

राज्य की सभी 294 सीटों पर इस बार कुल 92.84% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर 93.19% वोटिंग हुई, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर 92.48% मतदान हुआ। अब पूरे प्रदेश की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग