चेन्नई में चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलकर यात्री कूदा, रनवे से टर्मिनल की ओर जा रहा था विमान

Chennai International Airport: चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार तड़के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने विमान के चलते समय ही इमरजेंसी एग्जिट खोलकर नीचे छलांग लगा दी।

यह घटना सुबह करीब 3:23 बजे की है, जब एयरबस A320 विमान रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रहा था। अचानक हुई इस हरकत से विमान में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी।

कूदने के बाद आरोपी यात्री एयरपोर्ट के कमर्शियल क्षेत्र की ओर भागने लगा, जिससे कुछ समय के लिए सुरक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई। हालांकि, सतर्क सुरक्षा कर्मियों ने उसे जल्द ही पकड़ लिया। इस दौरान वह घायल भी हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया।

आरोपी की पहचान 29 वर्षीय मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है, जो तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है।

घटना के चलते एयरपोर्ट संचालन पर भी असर पड़ा। सुरक्षा कारणों से मुख्य रनवे को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं। लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा, जबकि अन्य उड़ानों में देरी दर्ज की गई।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स में आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही हैं।

इससे पहले 28 मार्च को वाराणसी एयरपोर्ट पर भी एक यात्री ने लैंडिंग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी, जिसे समय रहते केबिन क्रू ने रोक लिया था।

Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग