बंगाल में पलटा सियासी खेल! रुझानों में BJP को बढ़त, TMC के 15 साल के राज पर संकट, कार्यकर्ताओं में जश्न

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना 4 मई को शुरू होते ही सियासी माहौल गरमा गया है। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 293 सीटों पर जारी काउंटिंग में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि एक सीट फाल्टा पर 21 मई को पुनर्मतदान होना है।

रुझानों के मुताबिक BJP के बहुमत के आंकड़े पार करने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि अंतिम परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन इन रुझानों ने सत्ता परिवर्तन की अटकलों को तेज कर दिया है।

कोलकाता से लेकर वाराणसी और दिल्ली तक BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। कोलकाता स्थित पार्टी कार्यालय में समर्थकों ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर खुशी जताई। यह वही झालमुड़ी है, जिसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बंगाल दौरे के दौरान एक स्टॉल पर खाया था, और जो चुनावी चर्चा का हिस्सा बन गई थी।

दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में भी उत्सव जैसा माहौल है। रसोई में पूड़ियां और जलेबियां बनाई जा रही हैं और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। नेताओं का दावा है कि यह रुझान “बदलाव की लहर” का संकेत है।

वहीं, BJP नेताओं ने TMC सरकार पर भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोप लगाते हुए कहा है कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है। हालांकि TMC की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस बार रिकॉर्ड मतदान भी चर्चा में है। पश्चिम बंगाल में 92.47% वोटिंग दर्ज की गई, जो पिछले चुनावों की तुलना में काफी अधिक है। अन्य राज्यों में भी मतदान प्रतिशत ऊंचा रहा।

अब सभी की नजरें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बंगाल की सत्ता किसके हाथ जाएगी।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी