भारत में खेल सकेंगे पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में मिल सकती है एंट्री लेकिन द्विपक्षीय सीरीज पर रोक जारी

India Pakistan cricket policy: भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों को लेकर अपनी नई नीति स्पष्ट कर दी है। खेल मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान के खिलाड़ी और टीमें भारत में होने वाले अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में हिस्सा ले सकेंगी, लेकिन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट या अन्य खेल सीरीज पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल निकायों के नियमों और भारतीय खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। साथ ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल संघों के प्रतिनिधियों के लिए वीजा प्रक्रिया को भी आसान बनाया जाएगा।

हालांकि सरकार ने साफ कर दिया कि भारतीय टीमें पाकिस्तान जाकर किसी द्विपक्षीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगी और न ही पाकिस्तानी टीमों को भारत में द्विपक्षीय सीरीज खेलने की अनुमति दी जाएगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध लंबे समय से राजनीतिक तनाव की वजह से प्रभावित रहे हैं। दोनों देशों के बीच आखिरी पूर्ण द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज 2012-13 में हुई थी। इसके बाद से दोनों टीमें केवल ICC और एशियाई टूर्नामेंट्स में आमने-सामने आती रही हैं, ज्यादातर तटस्थ मैदानों पर।

इस साल भारत द्वारा सह-मेजबानी किए गए टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे। वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों की IPL में वापसी को लेकर अभी कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया गया है।

भारत आने वाले वर्षों में 2030 राष्ट्रमंडल खेल, 2036 ओलंपिक और 2038 एशियाई खेलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को लेकर यह नीति अहम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः

IPL 2026, SRH vs PBKS: पंजाब को 33 रन से हराकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद, क्लासेन-किशन ने मचाया धमाल
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी