UAE पर ईरानी हमला? 2 मिसाइल और 3 ड्रोन मार गिराने का दावा, 3 घायल; अमेरिका की ईरान पर बमबारी से तनाव बढ़ा

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दावा किया है कि ईरान ने उसके क्षेत्र की ओर 2 बैलिस्टिक मिसाइल और 3 ड्रोन दागे हैं। UAE रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।

हालांकि, इस हमले में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। दूसरी ओर, ईरान की तरफ से इस पूरे मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अमेरिका की ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक

इसी बीच हालात और बिगड़ गए जब अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर एयरस्ट्राइक की कार्रवाई की। अमेरिकी सेना का दावा है कि ईरानी बलों ने उसके युद्धपोतों को मिसाइल, ड्रोन और छोटी नावों से निशाना बनाने की कोशिश की थी।

इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के कुछ सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई ने सीजफायर के बावजूद क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान समझौते की दिशा में आगे नहीं बढ़ता, तो अमेरिका आगे भी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा।

ईरान का पलटवार- नागरिक इलाकों को बनाया गया निशाना

ईरान ने अमेरिका के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिकी हमलों में सैन्य ठिकानों के बजाय नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।

ईरानी सेना का दावा है कि उसने जवाबी कार्रवाई में होर्मुज स्ट्रेट और चाबहार पोर्ट के पास मौजूद अमेरिकी सैन्य जहाजों को टारगेट किया। साथ ही, ईरान ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में उसके तेल टैंकरों पर हमला किया।

ईरान का दावा- मिसाइल भंडार खत्म नहीं हुआ

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि ईरान के मिसाइल भंडार खत्म हो चुके हैं।

अराघची ने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जानकारी गलत है और ईरान का मिसाइल रिजर्व अभी भी मजबूत है। उन्होंने कहा कि देश अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी दबाव में नहीं झुकेगा।

ये भी पढे़ंः

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ

कतर की शांति कोशिशें, अमेरिका से बातचीत की संभावना

इस बीच कतर ने कूटनीतिक पहल तेज कर दी है। कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं, जहां उनकी अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मुलाकात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से हो सकती है, जिसमें ईरान को लेकर संभावित शांति प्रस्ताव पर चर्चा होने की उम्मीद है।

ईरानी मीडिया का दावा- दुबई एयरपोर्ट के पास उठा धुआं

ईरानी मीडिया Outlet Press TV ने दावा किया है कि हमलों के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास धुएं का बड़ा गुबार देखा गया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में एयरपोर्ट इलाके के ऊपर धुआं उठता दिखाई दे रहा है। हालांकि, UAE सरकार या दुबई प्रशासन की ओर से इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अमेरिका का दावा- ईरानी टैंकरों पर कार्रवाई

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने यह भी दावा किया है कि उसने ओमान की खाड़ी में दो खाली ईरानी तेल टैंकरों पर कार्रवाई की है। अमेरिका का कहना है कि ये जहाज प्रतिबंधों का उल्लंघन कर आगे बढ़ रहे थे। इसके अलावा, एक अन्य ईरानी जहाज को भी निष्क्रिय किए जाने का दावा किया गया है।

क्षेत्रीय युद्ध का खतरा बढ़ा

UAE पर हमले के दावे, अमेरिका की एयरस्ट्राइक और ईरान के पलटवार ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव को और गहरा कर दिया है। फिलहाल सभी पक्षों की ओर से बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति वार्ता की कोशिशें भी तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ेंः 

आतंकवाद के तंत्र को नष्ट करना हमारा ”दृढ़ संकल्प”, मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश
Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग