बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार, 29 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रही वृद्धावस्था पेंशन

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना लाखों बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है। प्रदेश में इस समय 29,23,364 बुजुर्ग महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं के लिए यह योजना सम्मान के साथ जीवन जीने का सहारा बन रही है।

राज्य सरकार की ओर से योजना के तहत हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए हर तीन महीने में 3,000 रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। नियमित पेंशन मिलने से बुजुर्ग महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो रही हैं और उनमें आत्मनिर्भरता तथा आत्मसम्मान की भावना भी मजबूत हुई है।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वृद्धावस्था पेंशन योजना पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। पेंशन की राशि सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और लाभ समय पर पात्र महिलाओं तक पहुंच रहा है। इसका फायदा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को मिल रहा है।

ये भी पढ़ेंः

ईरान बोला- परमाणु पर कोई समझौता नहीं होगा, अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

प्रदेश में जौनपुर इस योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी जिला बनकर सामने आया है, जहां 1,00,820 बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन मिल रही है। इसके बाद आजमगढ़ में 86,166 और बलिया में 79,160 महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

सरकार का कहना है कि लगातार पात्र महिलाओं की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जा रहा है, ताकि कोई भी जरूरतमंद महिला लाभ से वंचित न रहे। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से बुजुर्ग महिलाओं को दवा, राशन और अन्य जरूरी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में यह योजना महिलाओं के लिए सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार बन रही है।

राज्य सरकार के अनुसार, गरीब, निराश्रित और जरूरतमंद वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और वृद्धावस्था पेंशन योजना को सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ेंः

तमिलनाडु में विजय की शपथ पर सस्पेंस, बहुमत के लिए जारी जोड़तोड़
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग