तमिलनाडु में विजय की शपथ पर सस्पेंस, बहुमत के लिए जारी जोड़तोड़

Tamil Nadu New Govt News: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस लगातार गहराता जा रहा है। विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति को त्रिशंकु स्थिति में ला खड़ा किया है, जहां किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। ऐसे में अब सत्ता तक पहुंचने के लिए जोड़तोड़, समर्थन और राजनीतिक रणनीतियों का दौर तेज हो गया है।

विजय की पार्टी TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 सीटों के बहुमत के आंकड़े से पार्टी अभी भी पीछे है। इसी कारण विजय लगातार अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं।

कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद विजय खेमे की संख्या 112 तक पहुंच गई। इसके बाद TVK ने वाम दलों और क्षेत्रीय पार्टियों के साथ बातचीत तेज कर दी। इसी बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने भी TVK को समर्थन देने की घोषणा कर राजनीतिक समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है। CPI महासचिव डी. राजा ने कहा कि उनकी पार्टी की तमिलनाडु इकाई और राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने राज्यपाल से सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग भी की।

अब TVK की नजर विदुथलाई चिरुथिगल काची और अन्य छोटे दलों पर है। अगर इन दलों का समर्थन मिल जाता है तो विजय आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर सकते हैं। चेन्नई में लगातार राजनीतिक बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है। कई निर्दलीय विधायक भी सत्ता संतुलन में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

बंगाल में आज से BJP सरकार, शुभेंदु अधिकारी 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री की, ममता बनर्जी को भी बुलाया

दूसरी ओर अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) लगातार TVK पर हमला बोल रही है। पार्टी का कहना है कि यह गठबंधन अवसरवादी है और ज्यादा समय तक स्थिर नहीं रह पाएगा। वहीं द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (DMK) भी पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि अंतिम समय में कुछ बड़े राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

इस बीच आर. एन. रवि ने TVK से समर्थन देने वाले विधायकों की सूची मांगी है ताकि बहुमत के दावे की पुष्टि की जा सके। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल जल्द ही सरकार गठन को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

चेन्नई समेत कई इलाकों में TVK समर्थकों ने जश्न और प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। पार्टी कार्यकर्ता विजय को मुख्यमंत्री के रूप में देखने को लेकर उत्साहित हैं, जबकि विपक्ष इसे जल्दबाजी करार दे रहा है। अब तमिलनाडु की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय बहुमत साबित कर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या राज्य में सियासी समीकरण आखिरी वक्त पर बदल जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः

तमिलनाडु में नई सरकार का रास्ता साफ, विजय कल ले सकते हैं CM पद की शपथ
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग