दुश्मनों को दिन में तारे दिखाएगा DRDO का ‘तारा’ हथियार, तकनीक में अमेरिका-इजरायल से आगे निकला भारत

DRDO TARA Weapon System: भारत ने अपने स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली की पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायु सेना ने गुरुवार को ओडिशा तट पर इसका पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन (TARA) एक्सटेंशन किट अन-गाइडेड वॉरहेड को उच्च-सटीकता वाले गाइडेड हथियारों में बदलने में सक्षम है।

हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) द्वारा अन्य DRDO प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर विकसित की गई TARA किट जमीन पर मौजूद लक्ष्यों पर हमला करने के लिए कम लागत वाले हथियारों की मारक क्षमता और सटीकता बढ़ाने में सक्षम है। DRDO ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों के लिए इन किटों का उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है।

ऐसी किट सामान्य अन-गाइडेड बमों के साथ लगाई जाती हैं, ताकि हथियार को उसके लक्ष्य तक सटीक रूप से पहुंचाया जा सके। ये किट दूर से हमला करने में सक्षम बनाती हैं, जिससे लड़ाकू विमानों के लिए खतरा काफी कम हो जाता है।

रूस, अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, इजराइल और फ्रांस जैसे देशों के पास पहले से ही इस तरह की किट मौजूद हैं। इजराइली वायु सेना सक्रिय रूप से SPICE (Smart, Precise-Impact and Cost-Effective) किट का इस्तेमाल कर रही है, जो हवा से गिराए गए अन-गाइडेड वॉरहेड को सटीक-निर्देशित बम में बदल देती है।

दिसंबर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 8.7 अरब डॉलर के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी थी, जिसमें SPICE किट का सौदा भी शामिल था। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर में भी ब्रह्मोस मिसाइल के अलावा SPICE बमों का इस्तेमाल किया गया था।

ये भी पढेंः

IPL 2026, RR vs GT: गुजरात की लगातार चौथी जीत, राजस्थान को 77 रन से हराया; गिल-सुदर्शन के अर्धशतक, राशिद की घातक गेंदबाजी

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी