मध्य पूर्व देशों के बीच भारत बन सकता है मध्यस्थ, समाधान में बड़ी भूमिका निभाएं मोदी- रूस

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में रूस ने माना है कि भारत अपनी मजबूत कूटनीतिक क्षमता और सभी पक्षों से बेहतर रिश्तों की वजह से मध्य पूर्व संघर्ष में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत पहले कदम के तौर पर ईरान और अरब देशों के बीच संवाद स्थापित कराने में मदद कर सकता है।

लावरोव ने कहा कि ब्रिक्स समूह सामूहिक रूप से औपचारिक मध्यस्थ नहीं बन सकता, लेकिन इसके सदस्य देश मौजूदा गतिरोध को कम करने और समाधान तलाशने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के सभी पक्षों से संतुलित और मजबूत कूटनीतिक संबंध हैं, जो उसे इस भूमिका के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

बैठक के बाद भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ब्रिक्स देशों ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे गंभीर असर को लेकर चिंता जताई है। सदस्य देशों ने “वर्तमान संकट के जल्द समाधान” की जरूरत पर जोर देते हुए संवाद और कूटनीति को ही स्थायी रास्ता बताया।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप- चीन होर्मुज खुलवाने में मदद को तैयार, ईरान ने जारी किए नए प्रोटोकॉल

रूसी विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के कई क्षेत्रों में तनाव की बड़ी वजह पश्चिमी शक्तियों का दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है। लावरोव के मुताबिक, मध्य पूर्व में जारी तनाव के पीछे भी कुछ ताकतें ईरान और अरब देशों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “ईरान के खिलाफ यह शत्रुता और आक्रामकता केवल सैन्य या राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ईरान और उसके अरब पड़ोसियों के बीच टकराव बढ़ाना भी है।”

इस बीच, ब्रिक्स बैठक के दौरान भारत ने स्वीकार किया कि मध्य पूर्व संकट को लेकर सदस्य देशों के बीच मतभेद मौजूद हैं। भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल में हुई ब्रिक्स उप-विदेश मंत्रियों और विशेष दूतों की बैठक भी ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)और अमेरिका-इजराइल संघर्ष को लेकर अलग-अलग रुख के कारण बिना किसी संयुक्त बयान के खत्म हुई थी। बताया जा रहा है कि मंत्रियों की ताजा बैठक तक आते-आते ये मतभेद और गहरे हो गए हैं।

इसके बावजूद भारत लगातार संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने पर जोर देता रहा है और इसी वजह से रूस समेत कई देश भारत को संभावित संतुलित मध्यस्थ के रूप में देख रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः

NEET-UG री-एग्जाम 21 जून को होगा, NTA ने नई तारीख घोषित की
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग