Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिगपिंग होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने में मदद करने के लिए तैयार हैं। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि शी जिनपिंग चाहते हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच किसी तरह का समझौता हो जाए।
ट्रंप के मुताबिक, शी जिनपिंग ने उनसे कहा, “अगर मैं किसी तरह मदद कर सकता हूं, तो जरूर करना चाहूंगा।” उन्होंने कहा कि चीन बड़ी मात्रा में ईरानी तेल खरीदता है, इसलिए उसकी भी दिलचस्पी है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे।
ट्रंप ने कहा कि जो देश इतना ज्यादा तेल खरीदता है, उसका ईरान के साथ रिश्ता होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि चीन चाहता है कि क्षेत्र में तनाव कम हो और होर्मुज से तेल सप्लाई प्रभावित न हो।
TRUMP: We feel VERY SIMILAR on Iran… want that to END
TRUMP: WE DON’T WANT THEM TO HAVE A NUCLEAR WEAPON
TRUMP: WE WANT THE STRAIT TO STAY OPEN pic.twitter.com/NdmlVxjAlm
— RT (@RT_com) May 15, 2026
ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर बढ़ाई निगरानी
इस बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी निगरानी और मंजूरी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।
ईरान ने BRICS देशों से भी अपील की है कि वे अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई की निंदा करें। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता लगातार बढ़ रही है।
ट्रंप बोले- ईरान युद्ध पर मेरी और जिनपिंग की सोच एक जैसी
बीजिंग में मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध को लेकर उनकी और शी जिनपिंग की सोच काफी हद तक एक जैसी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के पक्ष में हैं।
ट्रम्प ने कहा, “हम चाहते हैं कि यह संघर्ष खत्म हो जाए। हम नहीं चाहते कि ईरान के पास परमाणु हथियार हों।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना बेहद जरूरी है।
ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
ट्रम्प के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई। ब्रेंट और WTI क्रूड दोनों में 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड 1.17 डॉलर यानी 1.11% बढ़कर 106.89 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1.10 डॉलर यानी 1.09% चढ़कर 102.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखाई दिया।
विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव, जहाजों पर हमलों और कब्जे की आशंकाओं ने तेल बाजार में चिंता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ेंः
NEET-UG री-एग्जाम 21 जून को होगा, NTA ने नई तारीख घोषित की
ट्रंप की ईरान को चेतावनी- डील करो या तबाह हो जाओ
ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि तेहरान या तो अमेरिका के साथ समझौता करे या फिर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को ईरान की सैन्य गतिविधियों और हथियारों की पूरी जानकारी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अपने कुछ मिसाइल और हथियार भूमिगत ठिकानों से हटाए हैं।
ट्रंप ने कहा, “हमें ठीक-ठीक पता है कि उन्होंने क्या रखा है। यह सब एक दिन में खत्म हो जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा ईरानी अधिकारी पहले के नेताओं की तुलना में ज्यादा समझदार हैं।
उन्होंने ईरान की संवर्धित यूरेनियम सामग्री वापस लेने की बात दोहराते हुए कहा कि यह कदम सुरक्षा के साथ-साथ वैश्विक संदेश देने के लिहाज से भी जरूरी है।
ट्रंप बोले- अमेरिका को होर्मुज खुला रहने की जरूरत नहीं
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट खुला रहने की उतनी जरूरत नहीं है, जितनी चीन और दूसरे देशों को है। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्षेत्र में इजराइल, सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत और बहरीन जैसे देशों की मदद के लिए काम कर रहा है।
NOW – Trump on Iran war: “We’re doing it to help Israel—and to help Saudi Arabia, and to help Qatar and UAE, and you know, Kuwait, and other countries, Bahrain.” pic.twitter.com/L5zDb8wPmT
— Disclose.tv (@disclosetv) May 15, 2026
हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट में तनाव का असर ईंधन कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में रेगुलर पेट्रोल की औसत कीमत 4.53 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है।
ट्रंप ने कहा कि ईरान से बातचीत में उनकी प्राथमिक चिंता अमेरिकी अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके।
वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका के खिलाफ दबाव बनाने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
ये भी पढ़ेंः






