IPL 2026, LSG vs CSK: मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी चेन्नई, लखनऊ की 7 विकेट से जीत

IPL 2026, LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ समीकरण को पूरी तरह बदल दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 187 रन बनाए, लेकिन लखनऊ ने यह लक्ष्य सिर्फ 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।

लखनऊ की जीत के सबसे बड़े हीरो मिशेल मार्श रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में 38 गेंदों पर 90 रन ठोक दिए। मार्श ने अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने जोश इंगलिस के साथ पहले विकेट के लिए 135 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। इंगलिस ने 32 गेंदों पर 36 रन बनाए।

मार्श ने केवल 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर मैच को एकतरफा बना दिया। हालांकि वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर शतक से चूक गए। इसके बाद निकोलस पूरन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

इस हार से चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है। सीएसके के अब 12 मैचों में 12 अंक हैं और उसे अपने बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। इसके बावजूद नेट रनरेट की भूमिका अहम रह सकती है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थी, लेकिन इस जीत ने टीम को सम्मानजनक अंत की उम्मीद दी है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत खराब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि संजू सैमसन ने 20 रन बनाए। इसके बाद कार्तिक शर्मा और डेवल्ड ब्रेवरीज ने पारी संभाली। ब्रेविस ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाए।

कार्तिक शर्मा ने अपने IPL करियर की दूसरी फिफ्टी लगाते हुए 42 गेंदों पर 71 रन ठोके। वहीं शिवम दुबे ने आखिरी ओवरों में 16 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाकर टीम को 187 तक पहुंचाया।

दोनों टीमों के IPL इतिहास की बात करें तो अब तक 8 मुकाबलों में लखनऊ ने 4 और चेन्नई ने 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इस सीजन की पिछली भिड़ंत में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया था, लेकिन इस बार मिचेल मार्श के तूफान के सामने सीएसके पूरी तरह बिखर गई।

Spread the love

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी