IPL 2026, GT vs CSK: गुजरात ने 89 रन से जीता मैच, हार के साथ चेन्नई का सफर खत्म

IPL 2026, GT vs CSK: गुजरात टाइटंस (GT) ने IPL 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 89 रन से हराकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वहीं इस हार के साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। सीएसके प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर सिमट गई।

गिल, साई और बटलर का तूफान

गुजरात के कप्तान शुबमन गिल ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए 64 रन बनाए। साईं सुदर्शन ने 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जॉस बटलर ने 27 गेंदों पर नाबाद 57 रन ठोके।

वहीं चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिला।

CSK की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन और उर्विल पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 16 रन बना सके।

शिवम दुबे ने जरूर 17 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला।

गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा और रशीद खान ने 3-3 विकेट लेकर सीएसके की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दोनों टीमों में बदलाव

गुजरात ने इस मैच में साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया, जबकि चेन्नई ने मैथ्यू शॉर्ट को प्लेइंग-11 में शामिल किया।

Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर; 14 टीमें और 57 मैच

ICC ODI World Cup 2027: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग