बकरीद से पहले गौहत्या पर मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- इस्लाम में गाय-बछड़ों की कुर्बानी अनिवार्य नहीं, कई मुस्लिम शासकों ने भी लगाई थी रोक

Madras High Court: बकरीद से पहले मद्रास हाई कोर्ट ने गौहत्या और गोवंश की कुर्बानी को लेकर अहम टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि इस्लाम धर्म में गाय और बछड़ों की कुर्बानी कोई अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि इतिहास में कई मुस्लिम शासकों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए गोहत्या पर रोक लगाई थी।

जस्टिस जीआर स्वामीनाथन और जस्टिस वी लक्ष्मीनारायण की बेंच ने तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया कि बकरीद या किसी भी अन्य दिन राज्य में गाय और बछड़ों की अवैध कुर्बानी न होने दी जाए। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर पशुओं की कटाई पूरी तरह प्रतिबंधित होनी चाहिए और कानून का सख्ती से पालन कराया जाए।

संविधान और कानून का हवाला

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 48 का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार का दायित्व है कि वह गाय, बछड़ों और दुधारू पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। अदालत ने तमिल नाडु एनिमल प्रिजर्वेशन Act, 1958 की धारा-4 का हवाला देते हुए कहा कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही कुछ पशुओं के वध की अनुमति दी जा सकती है।

कोर्ट ने कहा कि 10 साल से अधिक उम्र और प्रजनन में अक्षम पशु को ही वैध प्रमाणपत्र मिलने के बाद काटा जा सकता है। अदालत ने इस प्रावधान की सख्त व्याख्या करने की बात कही।

ये भी पढ़ेंः

बस्ती में सत्ता की दबंगई! योगी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ला पर पत्रकार को धमकाने का आरोप, VIDEO वायरल

याचिका में अवैध कटाई का आरोप

यह मामला इंदु मक्कल काची के राज्य महासचिव सूर्य द्वारा दायर याचिका पर सामने आया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि कई जगहों पर सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से गायों की कटाई की जा रही है। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि प्रशासन को पहले भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने गोवंश वध कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग वाली एक अन्य याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इतने बड़े मुद्दे को त्योहार से ठीक पहले उठाया गया है, इसलिए तुरंत हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।

कलकत्ता हाईकोर्ट भी दे चुका है समान टिप्पणी

इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट भी ईद-उल-जुहा के दौरान गाय की कुर्बानी को इस्लाम की अनिवार्य प्रथा न मानने संबंधी टिप्पणी कर चुका है। अदालत ने कहा था कि खुले सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी पशु का वध पूरी तरह प्रतिबंधित है और केवल नियमों के तहत अधिकृत स्थानों पर ही इसकी अनुमति दी जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः

ईरान दुनिया भर में इंटरनेट की सुविधा बाधित कर सकता है? दुरसंचार प्रदात कंपनियां ”डाटा लूट” कर ले रही मुनाफ
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग