बस्ती में सत्ता की दबंगई! योगी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ला पर पत्रकार को धमकाने का आरोप, VIDEO वायरल

UP Minister Controversy: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सत्ता की दबंगई और धमकी का एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। योगी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला पर एक मान्यता प्राप्त पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और हाथापाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

जमीन विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला

मामला बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर तुरकहिया मोहल्ले का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मान्यता प्राप्त पत्रकार विपिन त्रिपाठी ने अपने घर के सामने स्थित जमीन पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की सुविधा के लिए मलबा डलवाया था, ताकि लोगों को कीचड़ से राहत मिल सके और रास्ता सुगम हो सके।

आरोप है कि इसी बात को लेकर दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ला नाराज हो गए। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और मलबा डलवाने की घटना के बाद मामला और बढ़ गया।

ये भी पढ़ेंः

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की आहट? सिद्धारमैया कल मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा, मंत्रियों को Breakfast पर बुलाया

पत्रकार के घर पहुंचने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि महेश शुक्ला अपने कुछ समर्थकों के साथ अचानक पत्रकार के घर पहुंचे और वहां पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पत्रकार और उनके परिवार के साथ कथित तौर पर हाथापाई भी की गई।

वायरल वीडियो में कथित तौर पर मंत्री को पत्रकार को “गोली मार देने” और “जिंदा दफन कर देने” जैसी धमकियां देते हुए सुना जा सकता है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

परिवार दहशत में, सुरक्षा की मांग

पीड़ित पत्रकार विपिन त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है और उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मंत्री की ओर से नहीं आया बयान

वायरल वीडियो और गंभीर आरोपों के बीच जब महेश शुक्ला का पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उनकी ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि संपर्क करने के प्रयास के बावजूद उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कोतवाल मोतीचंद्र ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः

दावा- ईरान ने अमेरिका का MQ-9 रीपर ड्रोन गिराया: होर्मुज के पास अमेरिकी हमला, मिसाइल साइट्स भी निशाने पर
Spread the love

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर