ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका ने केशम द्वीप और होर्मुज के पास ऑयल टैंकर पर किया हमला

Iran Missile Attack: ईरान और अमेरिका में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने बुधवार को कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इससे पहले अमेरिकी सेना ने ईरान के केशम (Qeshm) द्वीप स्थित सैन्य और संचार ठिकानों पर हमले किए।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े से जुड़े ठिकानों, एयरबेस और सैन्य संसाधनों को निशाना बनाया। IRGC के मुताबिक यह कार्रवाई अमेरिकी हमलों के जवाब में की गई।

ईरानी पक्ष का आरोप है कि अमेरिकी सेना ने इससे पहले केशम द्वीप पर एक संचार टावर पर हमला किया था। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक ईरानी ऑयल टैंकर को भी निशाना बनाया गया, जिससे टैंकर के इंजन रूम को नुकसान पहुंचा। ईरान ने दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में उसने एक जहाज पर मिसाइलें दागीं।

ये भी पढ़ेंः 

कर्नाटक में शिवकुमार कैबिनेट की तस्वीर साफ, 13 मंत्री ले सकते हैं शपथ; जी. परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी CM

हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि कुवैत और बहरीन की ओर दागी गई अधिकांश मिसाइलों और ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, कुवैत की ओर दागी गई दो मिसाइलें लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकीं, जबकि बहरीन की ओर बढ़ रही तीन मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीनी रक्षा प्रणालियों ने इंटरसेप्ट कर लिया।

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी चिंता

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने पूरे खाड़ी क्षेत्र को अलर्ट पर ला दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक माना जाता है। ऐसे में यहां किसी भी सैन्य तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच जवाबी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा तो क्षेत्र में व्यापक संघर्ष का खतरा बढ़ सकता है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर नजर बनाए हुए है और तनाव कम करने की अपील कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः

भारत का नए सहयोगी वियतनाम को मिलेगी ताकत, ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस होगी वियतनाम की सेना

Related Posts

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर भड़का भारत! कहा- अवैध कब्जे वाली जमीन पर चुनाव वैध नहीं…

India Reaction on Gilgit Baltistan Election: पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में 7 जून को होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय…

ट्रंप बोले- भारत ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया, फिर भी होगी डील क्योंकि मुझे मोदी पसंद

Donald Trump on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने कई दशकों तक अमेरिका पर ऊंचे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटना फायरिंग केस: ‘गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे’ – गार्ड के बयान के बाद खान सर पर FIR, तलाश में जुटी बिहार पुलिस

पटना फायरिंग केस: ‘गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे’ – गार्ड के बयान के बाद खान सर पर FIR, तलाश में जुटी बिहार पुलिस

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर भड़का भारत! कहा- अवैध कब्जे वाली जमीन पर चुनाव वैध नहीं…

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर भड़का भारत! कहा- अवैध कब्जे वाली जमीन पर चुनाव वैध नहीं…

ट्रंप बोले- भारत ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया, फिर भी होगी डील क्योंकि मुझे मोदी पसंद

ट्रंप बोले- भारत ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया, फिर भी होगी डील क्योंकि मुझे मोदी पसंद

दिल्ली होटल अग्निकांड: एक-दूसरे की बांहों में मिले कपल के शव, IVF इलाज के लिए रुके थे; मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा

दिल्ली होटल अग्निकांड: एक-दूसरे की बांहों में मिले कपल के शव, IVF इलाज के लिए रुके थे; मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा

इजराइल का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कहा- मध्यस्थता के लायक नहीं; ईरान ने दी पलटवार की धमकी, ट्रंप बोले- खामेनेई से मुलाकात हुई तो गर्व होगा

इजराइल का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कहा- मध्यस्थता के लायक नहीं; ईरान ने दी पलटवार की धमकी, ट्रंप बोले- खामेनेई से मुलाकात हुई तो गर्व होगा

TCS के बाद Wipro पर धर्मांतरण का आरोप: पीड़िता बोलीं- इस्लाम अपनाने और मुस्लिम से संबंध बनाने का दबाव बनाया, शिकायत के बाद जबरन इस्तीफा दिलवाया गया

TCS के बाद Wipro पर धर्मांतरण का आरोप: पीड़िता बोलीं- इस्लाम अपनाने और मुस्लिम से संबंध बनाने का दबाव बनाया, शिकायत के बाद जबरन इस्तीफा दिलवाया गया
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर