भारत का नए सहयोगी वियतनाम को मिलेगी ताकत, ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस होगी वियतनाम की सेना

BrahMos Missile Deal Vietnam: भारत ने अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस मिसाइल के निर्यात को लेकर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत और वियतनाम के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। हालांकि इस सौदे की औपचारिक सार्वजनिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के साथ भी इसी प्रकार का रक्षा सौदा अंतिम चरण में है और दोनों देशों के बीच बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है। भारत की ओर से कहा गया है कि वियतनाम के साथ समझौता पहले ही हस्ताक्षरित हो चुका है, जबकि इंडोनेशिया के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पिछले महीने की शुरुआत में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम आधिकारिक दौरे पर भारत आए थे। इस समझौते के साथ वियतनाम दक्षिण-पूर्व एशिया का दूसरा देश बन गया है जिसने अपने सैन्य शस्त्रागार में ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को शामिल किया है।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप का नेतन्याहू पर फूटा गुस्सा, फोन पर बोले- ‘तुम पागल हो गए हो’; कहा- ‘अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते’

इससे पहले फिलीपींस ब्रह्मोस प्रणाली का पहला विदेशी ग्राहक बना था। फिलीपींस ने 375 मिलियन डॉलर के समझौते के तहत मिसाइल प्रणाली खरीदी थी, जिसकी शुरुआती खेप उसे प्राप्त हो चुकी है।

ब्रह्मोस मिसाइल की खासियत यह है कि इसे युद्धपोतों, पनडुब्बियों, भूमि आधारित लॉन्चर और लड़ाकू विमानों से दागा जा सकता है। इसका पहला सार्वजनिक प्रदर्शन वर्ष 2001 में मॉस्को में आयोजित MAKS-2001 Air Show के दौरान किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, इंडोनेशिया के साथ प्रस्तावित ब्रह्मोस सौदे का आकार 200 से 350 मिलियन डॉलर के बीच हो सकता है। यदि यह समझौता भी पूरा हो जाता है, तो भारत का रक्षा निर्यात और क्षेत्रीय रणनीतिक प्रभाव दोनों और मजबूत होंगे।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में पाकिस्तान और भारत के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। ऐसे में…

Spread the love

Continue reading
एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

दुनिया की तीन बड़ी परमाणु शक्तियों अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार एक साथ त्रिपक्षीय बैठक में शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात