डीके शिवकुमार की शपथ से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, सिद्धारमैया को CWC में मिली जगह

Siddaramaiah appointed CWC member: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के बीच  राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य नियुक्त कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब डी.के. शिवकुमार बुधवार शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे कर्नाटक में सरकार और संगठन के बीच संतुलन बनाने की कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सिद्धारमैया को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। CWC कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है, जहां पार्टी की महत्वपूर्ण नीतियों और राजनीतिक रणनीतियों पर फैसला लिया जाता है।

आज शाम शपथ लेंगे डीके शिवकुमार

64 वर्षीय डीके शिवकुमार बुधवार शाम करीब चार बजे कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ पहले चरण में करीब 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। संभावित मंत्रियों में सिद्धारमैया के बेटे और MLC यतींद्र सिद्धारमैया का नाम भी चर्चा में है।

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस इस कार्यक्रम के जरिए राज्य में नई सरकार और पार्टी की एकजुटता का संदेश देना चाहती है।

ये भी पढ़ेंः 

कर्नाटक में शिवकुमार कैबिनेट की तस्वीर साफ, 13 मंत्री ले सकते हैं शपथ; जी. परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी CM

जातीय संतुलन साधने की तैयारी

नई कैबिनेट के गठन में कांग्रेस विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रही है। संभावित मंत्रियों में लिंगायत समुदाय से समुदाय से एम. बी. पाटिल और ईश्वर खंड्रे, दलित समुदाय से जी. परमेश्वर, वोक्कालिगा समुदाय से रामलिंगा रेड्डी, अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से सतीश जरकीहोली और ईसाई समुदाय से के. जे. जॉर्ज के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं। वहीं मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिए कर्नाटक विधानसभा के मौजूदा स्पीकर यू. टी. खादर का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में सामने आ रहा है।

कुछ मौजूदा मंत्रियों पर लटक सकती है तलवार

नई कैबिनेट के गठन के साथ कुछ मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं उनमें शिवराज तंगदागी, मंकल वैद्य, बी. आर. सुरेश और जमीर अहमद खानशामिल हैं। हालांकि अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान और मुख्यमंत्री की सहमति से लिया जाएगा।

संगठन में भी बदलाव के संकेत

डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष पद पर भी नए चेहरे की नियुक्ति की जा सकती है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। पार्टी नेतृत्व सरकार गठन के साथ संगठनात्मक ढांचे को भी मजबूत करने की तैयारी में है।

राजनीतिक संदेश स्पष्ट

सिद्धारमैया को CWC में शामिल कर कांग्रेस ने यह संकेत दिया है कि भले ही राज्य की कमान अब डीके शिवकुमार के हाथों में होगी, लेकिन सिद्धारमैया का राजनीतिक कद और संगठन में उनकी भूमिका बरकरार रहेगी। वहीं शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन का संदेश दिया है। ऐसे में नई सरकार और संगठनात्मक नियुक्तियों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः 

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से हाहाकार, डोडा-किश्तवाड़ में फ्लैश फ्लड; NH-244 बंद, राहत अभियान जारी
Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग