सीजफायर टूटा! ईरान का इजराइल पर पहला मिसाइल हमला, इजराइल ने तेहरान-तबरीज पर किया पलटवार

Iran Israel Conflict: अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद ईरान ने पहली बार इजराइल पर मिसाइल हमला किया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार रविवार रात इजराइल की ओर कई मिसाइलें दागी गईं, जिसके बाद उत्तरी और मध्य इजराइल के कई इलाकों में सायरन बज उठे और लोगों को बंकरों में शरण लेनी पड़ी।

इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया कि अधिकांश मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने रास्ते में ही नष्ट कर दिया, हालांकि उत्तरी इजराइल में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

ईरानी हमले के कुछ घंटों बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी और मध्य ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई विस्फोट दर्ज किए गए। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने आरोप लगाया कि इजराइल ने एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

 

तेहरान एयरस्पेस बंद

इजराइली हमलों के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान स्थित इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया। वहीं क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया है।

ट्रंप ने की संयम की अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बड़े पैमाने पर जवाबी हमले से बचने की अपील की थी। इसके बावजूद इजराइल ने ईरान में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी।

फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले किसी भी समझौते को नेतन्याहू को स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा,फैसले मैं लेता हूं, नेतन्याहू नहीं।”

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि ताजा मिसाइल हमलों के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी रहेगी और इससे संभावित समझौते पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः 

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का खतरा; एक की मौत, कई इमारतें ढह गईं

बेरूत हमले के बाद बढ़ा तनाव

ईरान-इजराइल तनाव ऐसे समय बढ़ा है जब इससे कुछ घंटे पहले इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियेह में हिजबुल्लाह से जुड़े ठिकानों पर हमला किया था। इस हमले में दो लोगों की मौत और करीब 20 लोग घायल हुए थे।

ट्रंप की ईरान को चेतावनी

संघर्ष के 100वें दिन ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर तेहरान परमाणु हथियार हासिल कर लेता है तो वह उनका इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने ईरानी नेतृत्व को “पागल लोग” बताते हुए कहा कि यदि बातचीत विफल होती है तो अमेरिका सख्त कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कभी यह वादा नहीं किया था कि अमेरिका किसी नए युद्ध में शामिल नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर ईरान को भारी नुकसान पहुंचाने की क्षमता अमेरिका के पास मौजूद है।

ये भी पढ़ेंः

INDIA गठबंधन की वापसी! दो साल बाद विपक्ष की सबसे अहम बैठक आज, राहुल-ममता-अखिलेश समेत 23 दलों के नेता होंगे शामिल

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, विला केरीलोस में ली सेल्फी; PM बोले- भारत समाधान देने वाला देश

Narendra Modi France Visit: फ्रांस के नीस शहर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में भारत की ओर…

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, होर्मुज खोलेगा; अमेरिका देगा तेल प्रतिबंधों में राहत

Iran America Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रही तनावपूर्ण स्थिति के बीच शांति समझौते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलुरु में प्रदर्शन, प्रकाश राज हुए शामिल; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलुरु में प्रदर्शन, प्रकाश राज हुए शामिल; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, विला केरीलोस में ली सेल्फी; PM बोले- भारत समाधान देने वाला देश

फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, विला केरीलोस में ली सेल्फी; PM बोले- भारत समाधान देने वाला देश

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, होर्मुज खोलेगा; अमेरिका देगा तेल प्रतिबंधों में राहत

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, होर्मुज खोलेगा; अमेरिका देगा तेल प्रतिबंधों में राहत

TMC में बगावत: 20 सांसद अलग गुट बनाकर NCPI में होंगे शामिल, NDA समर्थन के संकेत

TMC में बगावत: 20 सांसद अलग गुट बनाकर NCPI में होंगे शामिल, NDA समर्थन के संकेत

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद

असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर