खान सर को बड़ी राहत: कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, फायरिंग केस में पुलिस से मांगी केस डायरी

Khan Sir Arrest Stay: पटना में चर्चित फायरिंग मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर खान सर को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी। साथ ही कोर्ट ने पुलिस को मामले की केस डायरी पेश करने का निर्देश भी दिया है।

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि अगले आदेश या अगली सुनवाई तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाएगी।” इस फैसले के बाद खान सर को तत्काल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।

हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का मामला

खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की FIR के अनुसार, फायरिंग की घटना के दौरान खान सर ने अपने सुरक्षा गार्डों से कथित तौर पर कहा था कि तुम गोली चलाओ, बाकी मैं देख लूंगा।” इसी बयान के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सुरक्षा गार्डों की जमानत पर भी फैसला संभव

सोमवार को खान सर के दो सुरक्षा गार्ड दीपक कुमार और तालेबर सिंह की नियमित जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई। दोनों को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था। उनके वकील अरविंद मउआर ने अदालत में पक्ष रखा, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस से मामले से जुड़े सबूत और दस्तावेज मांगे हैं।

ये भी पढ़ेंः

धमकियों के आगे नहीं झुकेंगे! न युद्ध से पीछे हटेंगे, न बातचीत से… ईरान बोला- देश और नागरिकों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता

जज अनुराग वर्मा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। उनकी जमानत याचिका पर भी आज फैसला आने की संभावना है।

रौशन आनंद की जमानत पर टिकी निगाहें

इस मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की जमानत याचिका पर भी अदालत का फैसला आ सकता है। रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थन में छात्रों ने सोमवार को पटना में कैंडल मार्च निकाला और उनकी रिहाई की मांग की।

छात्रों ने किया प्रदर्शन

रौशन आनंद के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्रों ने पटना की सड़कों पर कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। छात्रों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः

खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला: NEET-CBSE गड़बड़ी पर शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग, SIR मुद्दे पर CJI को लिखेगा INDIA ब्लॉक
Spread the love

Related Posts

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

Jaipur Death Mystery: राजस्थान के जयपुर में 27 वर्षीय महेश मीणा की मौत का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। जिस मौत को शुरुआत में अचानक तबीयत बिगड़ने…

Spread the love

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

Jharkhand 44 Recruitment Exams Cancelled: झारखंड में लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर