ट्रंप का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर ने नई डील को मंजूरी दी, कहा- समझौता तय होने तक नाकेबंदी जारी रहेगी

Trump Iran Nuclear Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई  ने नई परमाणु डील को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान ने कभी भी परमाणु हथियार विकसित न करने की शर्त स्वीकार कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि डील लागू होते ही होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया जाएगा।

इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य हमले और उसके प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग आइलैंड पर कब्जे की धमकी दी थी। लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ प्रस्तावित हवाई हमले और बमबारी की योजना रद्द कर दी है।

ट्रंप के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि दोनों पक्षों के बीच बातचीत उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम समझौता होने तक होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप बोले- ‘आज रात ईरान पर करेंगे अब तक का सबसे बड़ा हमला’, खार्ग आइलैंड और तेल-गैस ठिकानों पर करेंगे कब्जा

ट्रंप का दावा- “आज ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया”

अलबामा में सीनेट उम्मीदवार बैरी मूर के समर्थन में आयोजित एक टेली-रैली में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहा टकराव समाप्त कर दिया है।

उन्होंने कहा, “ईरान ने कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने पर सहमति जताई है और हम इसी मांग पर कायम थे। आज हमने ईरान के साथ मामला सुलझा लिया। हमने एक शानदार समझौता किया है।”

ट्रंप ने आगे दावा किया कि समझौता लगभग पूरा हो चुका है और अमेरिका को वह सभी शर्तें मिल गई हैं जिनकी उसे आवश्यकता थी।

हालांकि, ईरान की सरकार की ओर से अभी तक किसी समझौते या युद्ध समाप्त होने संबंधी ट्रंप के दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इन दावों को फिलहाल एकतरफा अमेरिकी बयान के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट: 90 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

रविवार को होगा अमेरिका-ईरान शांति समझौता! ट्रंप बोले- खुल जाएगा होर्मुज, नहीं देंगे एक भी डॉलर

US-Iran Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को शांति समझौता हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि अगर यह…

नाकाबंदी तोड़ी तो होगी कड़ी कार्रवाई: अमेरिका का भारत को कड़ा संदेश, भारत ने भी खूब सुनाया

Marco Rubio Jaishankar Phone Call: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच आज होर्मुज स्ट्रेट के हालात को लेकर फोन पर बातचीत हुई। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद

असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद

मोदी फ्रांस पहुंचे, आज मैक्रों से मुलाकात; G7 समिट में 17 जून को ट्रंप से करेंगे भेंट

मोदी फ्रांस पहुंचे, आज मैक्रों से मुलाकात; G7 समिट में 17 जून को ट्रंप से करेंगे भेंट

रविवार को होगा अमेरिका-ईरान शांति समझौता! ट्रंप बोले- खुल जाएगा होर्मुज, नहीं देंगे एक भी डॉलर

रविवार को होगा अमेरिका-ईरान शांति समझौता! ट्रंप बोले- खुल जाएगा होर्मुज, नहीं देंगे एक भी डॉलर

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत; राजस्थान, बिहार और यूपी के परिवारों में पसरा मातम

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत; राजस्थान, बिहार और यूपी के परिवारों में पसरा मातम

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर