दिल्ली में रेड अलर्ट: 90 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में बारिश का खतरा

Delhi Red Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गुरुवार देर रात तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के बाद भारत मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका ने चिंता भी बढ़ा दी है। दिल्ली के कई इलाकों में देर रात बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि खराब मौसम का यह दौर अभी जारी रह सकता है।

IMD ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान घरों या सुरक्षित स्थानों पर रहें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखें तथा खुले मैदानों में जाने से बचें। विभाग के अनुसार रेड अलर्ट का मतलब है कि मौसम की स्थिति जान-माल के लिए खतरा पैदा कर सकती है और तत्काल सावधानी बरतना जरूरी है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मध्य पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ी है। इसी वजह से दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है।

ये भी पढ़ेंः

MP राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने तीनों सीटें निर्विरोध जीतीं, राहुल गांधी ने लगाया ‘सीट चोरी’ का आरोप

कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम सक्रिय रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। केरल, तटीय कर्नाटक, सिक्किम, पश्चिमी असम और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

हालांकि बारिश के बावजूद राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में बादल और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः 

दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट: 90 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग