रविवार को होगा अमेरिका-ईरान शांति समझौता! ट्रंप बोले- खुल जाएगा होर्मुज, नहीं देंगे एक भी डॉलर

US-Iran Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को शांति समझौता हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि अगर यह समझौता हो जाता है तो होर्मुज स्ट्रेट को सभी जहाजों के लिए खोल दिया जाएगा। यह समुद्री रास्ता दुनिया में तेल और सामान की सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ट्रंप ने कहा कि इस समझौते के बदले अमेरिका ईरान को कोई पैसा नहीं देगा। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में हुए समझौते में ईरान को अरबों डॉलर की राहत दी गई थी, लेकिन उनकी सरकार ऐसा नहीं करेगी।

ट्रंप का कहना है कि नया समझौता ईरान को परमाणु हथियार बनाने या हासिल करने से रोकेगा। उन्होंने दावा किया कि ओबामा के समय हुआ परमाणु समझौता ईरान के लिए ज्यादा आसान था, जबकि नया समझौता ज्यादा सख्त होगा।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका भविष्य में ईरान और पूरे मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) के साथ अच्छे संबंध चाहता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो अमेरिका के पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं।

ईरान ने क्या कहा?

ट्रंप के दावे के बीच ईरान ने कहा है कि रविवार को किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होंगे। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि समझौता अगले कुछ दिनों में हो सकता है, लेकिन अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है।

ये भी पढ़ेंः 

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत; राजस्थान, बिहार और यूपी के परिवारों में पसरा मातम

उनके मुताबिक, पाकिस्तान की मध्यस्थता से चल रही बातचीत का मकसद फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव और संघर्ष को खत्म करना है। परमाणु मुद्दा अभी इस समझौते का हिस्सा नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का रुख कई बार बदल चुका है, इसलिए समझौते को लेकर अभी सावधानी बरतने की जरूरत है।

पाकिस्तान भी कर रहा है कोशिश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक दिन पहले कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले 24 घंटे में समझौता हो सकता है। उन्होंने दावा किया था कि दोनों देशों के बीच बातचीत अंतिम दौर में है और अगले कुछ दिनों में बड़ा ऐलान हो सकता है। उन्होंने कहा था कि इसके बाद दोनों देश ऑनलाइन इस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे और अगले हफ्ते तकनीकी स्तर की बातचीत शुरू होगी।

होर्मुज स्ट्रेट क्यों है अहम?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक है। खाड़ी देशों से निकलने वाला बड़ा हिस्सा तेल इसी रास्ते से दुनिया भर में पहुंचता है। अगर यह रास्ता पूरी तरह खुल जाता है तो अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल सप्लाई को बड़ी राहत मिलेगी।

फिलहाल ट्रंप और ईरान के बयानों में अंतर दिखाई दे रहा है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होता है या नहीं।

ये भी पढ़ेंः

नाकाबंदी तोड़ी तो होगी कड़ी कार्रवाई: अमेरिका का भारत को कड़ा संदेश, भारत ने भी खूब सुनाया
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग