भारत-अफगानिस्तान तीसरा वनडे आज: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, चेन्नई में बारिश के आसार

IND vs AFG ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज (शनिवार) चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम पहले ही शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब उसकी नजर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर क्लीन स्वीप करने पर होगी।

हालांकि, मुकाबले से पहले मौसम ने दोनों टीमों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई में बारिश की संभावना करीब 55 प्रतिशत है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है। हालांकि पूरे दिन लगातार बारिश की संभावना कम है, लेकिन बीच-बीच में बारिश खेल में बाधा डाल सकती है।

टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार

इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। कप्तान शुभमन गिल बेहतरीन लय में हैं। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 84 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में 154 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वहीं, वापसी कर रहे ईशान किशन ने दूसरे वनडे में 79 गेंदों पर 125 रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी दूसरे मैच में 48 रनों की तेज पारी खेलकर अच्छी शुरुआत दिलाई थी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों संतुलित नजर आ रही हैं।

गुरनूर बरार ने छोड़ी छाप

इस सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युवा गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन किया है और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में शामिल हैं। उनकी गेंदबाजी ने भारतीय टीम को नई मजबूती दी है।

अफगानिस्तान पहली जीत की तलाश में

अफगानिस्तान की टीम अभी तक भारत के खिलाफ एक भी वनडे मुकाबला नहीं जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक छह वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने पांच मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा था।

अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज सबसे बड़े बल्लेबाजी हथियार साबित हुए हैं। उन्होंने दो मैचों में 143 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा रहा है। उन्होंने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया है। गेंदबाजी में नांगेलिया खरोटे ने भी प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ेंः

भारत-ए का फाइनल टिकट पक्का: अफगानिस्तान-ए पर 101 रन की बड़ी जीत, प्रियांश-कुशाग्र और तिलक की फिफ्टी

हर्षित राणा की वापसी

घुटने की सर्जरी से उबरने के बाद तेज गेंदबाज हर्षित राणा को तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि उन्हें अंतिम एकादश में मौका मिलेगा या नहीं, इस पर फैसला मैच से पहले होगा। वहीं जांघ की चोट से उबर रहे नीतीश कुमार रेड्डी भी वापसी के लिए तैयार हैं।

चेपॉक की पिच रिपोर्ट

चेन्नई की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी कुछ सहायता मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक मैच लाल मिट्टी वाली पिच नंबर-4 पर खेला जाएगा, जहां अतिरिक्त उछाल देखने को मिल सकता है।

इस मैदान पर अब तक 28 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 12 मैच जीतने में सफल रही है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी।

ये भी पढ़ेंः

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का धमाका: नीदरलैंड को 95 रन से रौंदा, मंधाना-शेफाली की फिफ्टी, श्री चरणी के 4 विकेट
Spread the love

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश

MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था