पंजाब कांग्रेस में टूट का डर, हाईकमान अलर्ट: चन्नी को बड़े फैसले से रोका; रंधावा बोले- सीनियर नेताओं की अनदेखी से बढ़ा संकट

Punjab Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी कलह ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। 2027 के विधानसभा चुनाव से करीब आठ महीने पहले ही पार्टी में टूट की आशंका के बीच कांग्रेस हाईकमान सक्रिय हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बागी तेवरों के बाद दिल्ली से एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने उन्हें फोन कर फिलहाल कोई बड़ा कदम नहीं उठाने की सलाह दी है।

चन्नी के करीबी सूत्रों के अनुसार, उन्हें भरोसा दिया गया है कि राहुल गांधी 7 जुलाई को विदेश से लौटने के बाद उनसे मुलाकात करेंगे और उनकी नाराजगी पर चर्चा करेंगे। इसके बाद शनिवार को चन्नी ने सफाई देते हुए कहा कि वह न कांग्रेस छोड़ेंगे और न ही कोई नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सिपाही हैं और पार्टी नेताओं की बात हाईकमान तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।

उधर, गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद दिए एक इंटरव्यू में रंधावा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को यह समझना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण संगठन में असंतोष बढ़ रहा है।

इस बीच, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल भी डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही चंडीगढ़ पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से अलग-अलग मुलाकात करेंगे ताकि विवाद को शांत किया जा सके।

राजा वड़िंग को अध्यक्ष बनाए रखने पर भड़के चन्नी

शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान द्वारा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने के फैसले के बाद चरणजीत चन्नी ने अपने मोरिंडा स्थित आवास पर 50 से अधिक नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में हाईकमान के फैसले का खुलकर विरोध किया गया। चन्नी समर्थकों ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर वे दिल्ली जाकर कांग्रेस नेतृत्व के सामने अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

ये भी पढ़ेंः

ईरान में खामेनेई की अंतिम विदाई, 100 से ज्यादा देशों के नेता पहुंचे; बेटे मुजतबा नहीं पहुंचे, रूस-चीन-भारत ने नहीं भेजे शीर्ष नेता

सिद्धू वाले अंदाज में दबाव बनाने की कोशिश

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चन्नी उसी रणनीति पर चलते दिखाई दे रहे हैं, जिसका इस्तेमाल 2021 में नवजोत सिंह सिद्धू ने किया था। उस समय सिद्धू के दबाव के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पद छोड़ना पड़ा था और बाद में चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी

विशेषज्ञों का मानना है कि चन्नी की नाराजगी ने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को सार्वजनिक कर दिया है। भले ही हाईकमान फिलहाल हालात संभालने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन यदि असंतोष जल्द खत्म नहीं हुआ तो इसका सीधा असर 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ सकता है।

राहुल गांधी की चेतावनी भी नहीं आई काम

कुछ समय पहले लुधियाना के रायकोट में आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया था कि कांग्रेस से बड़ा कोई नहीं है और व्यक्तिगत अहंकार रखने वालों को अपने भविष्य के बारे में सोच लेना चाहिए। इसके बावजूद पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म नहीं हुई।

दिल्ली में संगठनात्मक बदलाव पर हुई बैठक के बाद चरणजीत चन्नी, राजा वड़िंग और सुखजिंदर रंधावा एक मंच पर जरूर दिखाई दिए थे, जिससे विवाद खत्म होने के संकेत मिले थे। लेकिन नई नियुक्तियों की सूची जारी होते ही पार्टी के भीतर असंतोष फिर खुलकर सामने आ गया, जिससे पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर राजनीतिक संकट गहरा गया।

ये भी पढ़ेंः

देशभर में मानसून का कहर: गुजरात में बाढ़, 19 लोगों का रेस्क्यू; यूपी-महाराष्ट्र में जलभराव, पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद
Spread the love

Related Posts

टेलीग्राम पर अब नहीं मिलेंगी फ्री फिल्में और वेब सीरीज! सरकार का 15 दिन का अल्टीमेटम, पायरेटेड कंटेंट जल्द हटाने का आदेश

Telegram Free Movies Ban: अब टेलीग्राम पर फिल्मों और वेब सीरीज के पायरेटेड वर्जन आसानी से उपलब्ध नहीं होंगे। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को सख्त निर्देश देते हुए…

Spread the love

पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन: PM मोदी बोले- युद्ध के बावजूद भारत ने ऊर्जा संकट को मात दी, बेहतर मैनेजमेंट से गैस सिलेंडर ₹950 के करीब रहा

PM Modi Pachpadra Refinery: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टेलीग्राम पर अब नहीं मिलेंगी फ्री फिल्में और वेब सीरीज! सरकार का 15 दिन का अल्टीमेटम, पायरेटेड कंटेंट जल्द हटाने का आदेश

टेलीग्राम पर अब नहीं मिलेंगी फ्री फिल्में और वेब सीरीज! सरकार का 15 दिन का अल्टीमेटम, पायरेटेड कंटेंट जल्द हटाने का आदेश

क्या आज होगा वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू? इंस्टा स्टोरी पर दिया संकेत, आज भारत-इंग्लैंड दूसरा टी-20 मैच

क्या आज होगा वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू? इंस्टा स्टोरी पर दिया संकेत, आज भारत-इंग्लैंड दूसरा टी-20 मैच

पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन: PM मोदी बोले- युद्ध के बावजूद भारत ने ऊर्जा संकट को मात दी, बेहतर मैनेजमेंट से गैस सिलेंडर ₹950 के करीब रहा

पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन: PM मोदी बोले- युद्ध के बावजूद भारत ने ऊर्जा संकट को मात दी, बेहतर मैनेजमेंट से गैस सिलेंडर ₹950 के करीब रहा

खीर में नींद की गोलियां, फिर मौत और बाथरूम में दफन… 45 दिन तक उसी पर नहाती रही पत्नी, आगरा की वारदात ने सबको चौंकाया

खीर में नींद की गोलियां, फिर मौत और बाथरूम में दफन… 45 दिन तक उसी पर नहाती रही पत्नी, आगरा की वारदात ने सबको चौंकाया

पंजाब कांग्रेस में टूट का डर, हाईकमान अलर्ट: चन्नी को बड़े फैसले से रोका; रंधावा बोले- सीनियर नेताओं की अनदेखी से बढ़ा संकट

पंजाब कांग्रेस में टूट का डर, हाईकमान अलर्ट: चन्नी को बड़े फैसले से रोका; रंधावा बोले- सीनियर नेताओं की अनदेखी से बढ़ा संकट

ईरान में खामेनेई की अंतिम विदाई, 100 से ज्यादा देशों के नेता पहुंचे; बेटे मुजतबा नहीं पहुंचे, रूस-चीन-भारत ने नहीं भेजे शीर्ष नेता

ईरान में खामेनेई की अंतिम विदाई, 100 से ज्यादा देशों के नेता पहुंचे; बेटे मुजतबा नहीं पहुंचे, रूस-चीन-भारत ने नहीं भेजे शीर्ष नेता
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर