पहलगाम हमला: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, हाफिज सईद ने ही रची थी हमले की साजिश; एजेंसी बोली- अब तक 3 आरोपी आतंकी ढेर

Pahalgam Attack:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। एजेंसी का दावा है कि इस हमले की पूरी साजिश लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद ने रची थी। NIA ने चार्जशीट में हाफिज सईद पर भारत के खिलाफ युद्ध जैसी साजिश रचने और पाकिस्तान से बैठे-बैठे पूरे ऑपरेशन को संचालित करने का आरोप लगाया है।

यह पहला मौका है जब NIA ने इस हमले के मामले में दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम सीधे तौर पर शामिल किया है। एजेंसी के मुताबिक, हमले में शामिल तीनों मुख्य आतंकी सुरक्षा बलों के अलग-अलग अभियानों में मारे जा चुके हैं, जबकि उनका मुख्य हैंडलर सैफुल्लाह जट्ट उर्फ लंगड़ा अब भी फरार है। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

धर्म पूछकर की गई थी पर्यटकों की हत्या

22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने पहलगाम की प्रसिद्ध बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाया था। हमलावरों ने कथित तौर पर पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।

पाकिस्तान से मिल रहे थे रियल-टाइम निर्देश

NIA की जांच के अनुसार, हमले का संचालन पाकिस्तान से किया जा रहा था। मुख्य हैंडलर सैफुल्लाह जट्ट उर्फ लंगड़ा आतंकियों को लगातार रियल-टाइम निर्देश दे रहा था। उसी ने बैसरन घाटी की लोकेशन भेजी और पूरे हमले के दौरान आतंकियों के संपर्क में रहा। जांच में पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क की भूमिका भी सामने आई है।

दो स्थानीय गाइड गिरफ्तार

चार्जशीट में यह भी उल्लेख है कि स्थानीय गाइड परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार ने हमले से पहले आतंकियों को बैसरन इलाके में देखा था, लेकिन इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को नहीं दी। NIA ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

हमले से पहले की पूरी तैयारी

जांच में सामने आया कि हमले से एक दिन पहले तीनों आतंकी एक स्थानीय झोपड़ी में खाना खाकर गए थे और अपने साथ रोटी-सब्जी भी ले गए थे। हमले वाले दिन उन्होंने बैसरन घाटी में एक पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाया और इसके बाद पर्यटकों पर हमला कर दिया। जांच एजेंसी का दावा है कि हमले के दौरान आतंकियों ने धार्मिक नारे भी लगाए थे।

ये भी पढ़ेंः

मोदी पहुंचे दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश, जहां आज भी दिखती है भारतीय संस्कृति की गहरी छाप

चीन के रास्ते पहुंचा एक्शन कैमरा

NIA के अनुसार, आतंकियों ने हमले की रिकॉर्डिंग के लिए जिस एक्शन कैमरे का इस्तेमाल किया, वह अमेरिका में बना था, लेकिन चीन के रास्ते पाकिस्तान पहुंचा और वहां से आतंकियों तक पहुंचाया गया। कैमरे का इस्तेमाल पूरे हमले को रिकॉर्ड करने के लिए किया गया था।

कराची और लाहौर से आए मोबाइल फोन

हमले के बाद मारे गए आतंकियों के पास से RedMi 9T और RedMi Note 12 मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में पता चला कि ये मोबाइल कराची और लाहौर की सप्लाई चेन के जरिए आतंकियों तक पहुंचे थे। इनके नेविगेशन ऐप से बैसरन घाटी की लोकेशन और कई अहम डिजिटल सबूत मिले हैं।

पहलगाम हमले के बाद भारत की बड़ी कार्रवाई

हमले के बाद भारत ने 6-7 मई 2025 की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। भारत सरकार के अनुसार, इस अभियान में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन केलर, ऑपरेशन महादेव, ऑपरेशन अखल और ऑपरेशन गुड्डर जैसे अभियानों के जरिए जम्मू-कश्मीर में सक्रिय कई आतंकियों को मार गिराया। NIA का कहना है कि पहलगाम हमले में शामिल तीनों मुख्य आतंकी भी बाद में सुरक्षा बलों के अभियानों में ढेर कर दिए गए।

जांच जारी

NIA का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है। एजेंसी फरार आतंकी हैंडलर सैफुल्लाह जट्ट उर्फ लंगड़ा और पाकिस्तान में बैठे अन्य साजिशकर्ताओं की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच एजेंसी का दावा है कि डिजिटल साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, गवाहों के बयान और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पूरे आतंकी नेटवर्क को बेनकाब किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को मिली बड़ी जिम्मेदारी; ट्रस्ट ने कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Spread the love

Related Posts

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

CJP Protest Jaish Operative Arrested: पश्चिम बंगाल STF ने एक कथित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने का दावा किया है। STF के मुताबिक, बर्धमान जिले से गिरफ्तार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव…

Spread the love

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

Pappu Yadav Slipper Attack: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर रविवार (2 अगस्त) शाम दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर