India-Pak Diplomacy: सर्वदलीय बैठक में मिडिल ईस्ट पर सियासी संग्राम, एस. जयशंकर बोले- “भारत दलाल नहीं”

India-Pak Diplomacy: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत की रणनीति को लेकर संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में जमकर सियासत देखने को मिली। जहां विपक्ष ने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए, वहीं सरकार ने साफ किया कि देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह मजबूत है और भारत स्वतंत्र कूटनीति पर काम कर रहा है।

भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं- एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने बैठक में विपक्ष के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी देश की ओर से मध्यस्थता नहीं करता। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा- “भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है।” उनका यह बयान तब आया जब विपक्ष ने आरोप लगाया कि ईरान संकट में पाकिस्तान सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत चुप है।

मिडिल ईस्ट और ऊर्जा सुरक्षा पर मंथन- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की अध्यक्षता में करीब 2 घंटे तक चली इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात, भारत की कूटनीतिक रणनीति और तेल-गैस सप्लाई पर विस्तार से चर्चा हुई।सरकार ने भरोसा दिलाया कि देश में पेट्रोल, डीजल, LPG और LNG की कोई कमी नहीं है।

पाकिस्तान मध्यस्थ, भारत मूकदर्शक- तारिक अनवर

कांग्रेस नेता तारिक अनवर (Tariq Anwar) ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान इस संकट में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट विदेश नीति की मांग की।

https://twitter.com/i/status/2036802892343259272

तेल-गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य- हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने बैठक में जानकारी दी कि मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद भारत में तेल और गैस की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि भारत की मजबूत रिफाइनिंग क्षमता के चलते सप्लाई सामान्य बनी हुई है और आगे भी इसमें बाधा नहीं आएगी।

कूटनीति से सप्लाई लाइन सुरक्षित- विक्रम मिसरी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी (Vikram Misri) ने विस्तृत प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि भारत लगातार सभी संबंधित देशों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक प्रयासों की वजह से सप्लाई लाइन चालू है और यह भारत की बड़ी सफलता है।

असदुद्दीन ओवैसी ने  खामेनेई से जुड़ा मुद्दा उठाया

AIMIM प्रमुख (Asaduddin Owaisi) ने बैठक में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) से जुड़ा मुद्दा उठाया। इस पर सरकार ने कहा कि संपर्क बहाल होते ही कूटनीतिक स्तर पर बातचीत शुरू कर दी गई है।

सरकार झूठ बोल रही है- सांसद संजय सिंह

AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जब भारत की 70 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतें होर्मुज जलडमरूमध्य से पूरी होती हैं, तो इस मुद्दे पर पक्ष लेने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने यह भी पूछा कि ईरान से अच्छे संबंध होने के बावजूद उन्हें क्यों खराब किया गया।

https://twitter.com/i/status/2036805378462163317

सरकार ने भरोसा दिलाया- जॉन ब्रिटास

CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास (John Brittas) ने बैठक के बाद कहा कि सरकार ने देश में तेल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि ईरान के साथ बातचीत जारी है, ताकि जहाजों की आवाजाही प्रभावित न हो।

https://twitter.com/i/status/2036810883104714800

प्रल्हाद जोशी का राहुल गांधी पर हमला

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वे भारत के साथ हैं या पाकिस्तान के। उन्होंने विपक्ष से संकट के समय राजनीति न करने की अपील भी की।

https://twitter.com/i/status/2036807625539731575

देश को एकजुट रहने की जरूरत- किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा कि सरकार ने सर्वदलीय बैठक में सभी सवालों के जवाब दिए हैं और अब उम्मीद है कि विपक्ष भी देश के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में संसद से एकता का संदेश जाना बेहद जरूरी है।

https://twitter.com/i/status/2036803680872398861

इधर मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के बीच भारत की विदेश नीति और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार जहां इसे कूटनीतिक सफलता बता रही है, वहीं विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा संसद में और गरमा सकता है। 
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग