अमेरिका ने ईरान में मचाई तबाही, 140 ठिकानों पर किए हमले; होर्मुज को लेकर ईरान की चेतावनी- कई परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम, हर हाल में करेंगे हिफाजत

US Airstrikes on Iran: अमेरिक ने  रविवार देर रात ईरान के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, अभियान के दौरान 140 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना का दावा है कि इन हमलों से ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

हमलों का दायरा इस बार काफी व्यापक रहा। रिपोर्टों के मुताबिक किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया। कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जबकि स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है।

खुजेस्तान प्रांत पर भी हमला

ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक, अमेरिका ने तेल और गैस से समृद्ध खुजेस्तान प्रांत में भी हवाई हमला किया। प्रांत के उप-गवर्नर वलियोल्लाह हयाती ने बताया कि अहवाज शहर के आसपास हुए हमलों के बाद सुरक्षा एजेंसियां हालात का जायजा ले रही हैं।

खुजेस्तान ईरान की अर्थव्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। यहां देश के सबसे बड़े तेल और गैस भंडार, रिफाइनरी, पाइपलाइन और ऊर्जा परियोजनाएं स्थित हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र को ईरान की ऊर्जा राजधानी भी कहा जाता है।

होर्मुज पर ईरान का बड़ा बयान

इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “होर्मुज हमारे लिए कई परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम है और इसकी हर हाल में रक्षा की जाएगी।”

रेजाई ने संकेत दिया कि यदि ईरान की सुरक्षा या रणनीतिक हितों को खतरा हुआ तो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट की शर्मनाक हरकत, घर में घुसकर महिला से बदतमीजी; आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका की मदद करने वाले देश भी होंगे निशाने पर

ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि कोई देश अपनी जमीन, सैन्य अड्डों या अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल अमेरिका को ईरान पर हमला करने के लिए करने देगा, तो उसे भी ईरान वैध सैन्य लक्ष्य मानेगा।

एक की मौत, चार घायल

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी ईरान में हुए अमेरिकी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है और स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

तेल बाजार में उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई दिया। एशियाई कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 78.49 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी तरह की बाधा आती है तो इसका सबसे अधिक असर एशियाई देशों पर पड़ेगा। दुनिया के समुद्री मार्ग से होने वाले कच्चे तेल के व्यापार का लगभग एक-चौथाई और वैश्विक एलएनजी व्यापार का करीब 20 प्रतिशत इसी रास्ते से होकर गुजरता है। भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की ऊर्जा आपूर्ति काफी हद तक इसी मार्ग पर निर्भर है।

सोमवार को भी जारी रहे हमले

इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी समयानुसार शाम 5 बजे (ET) उसकी सेनाओं ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए। CENTCOM के मुताबिक, इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उस क्षमता को कमजोर करना है, जिसके जरिए वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले नागरिक और वाणिज्यिक जहाजों पर हमला कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है ताकि ईरानी बलों को समुद्री सुरक्षा के लिए पैदा किए गए खतरे और उनके हमलों के लिए जवाबदेह ठहराया जा सके।

बंदर अब्बास में गूंजे धमाके

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, होर्मोजगान प्रांत के बंदर अब्बास शहर में कुछ देर पहले कम से कम दो जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, धमाकों के कारणों और किसी संभावित नुकसान को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: केजरीवाल बोले- चंदा चोरों को फांसी मिले, महंत कमलनयन बोले- चंपत राय चोर नहीं
Spread the love
  • Prem Upadhyay

    प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

    Related Posts

    वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

    IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

    Spread the love

    Continue reading
    एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

    IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

    Spread the love

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश

    MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश

    वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

    वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

    ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

    ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

    गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

    गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

    एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

    एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

    पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

    पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था