राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: केजरीवाल बोले- चंदा चोरों को फांसी मिले, महंत कमलनयन बोले- चंपत राय चोर नहीं

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला अब सियासी रंग पकड़ता जा रहा है। रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “भगवान राम के मंदिर से चंदा चोरी करने वालों को सरेआम फांसी की सजा मिलनी चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भगवान राम के नाम पर वोट मांगकर केंद्र और 21 राज्यों में सरकार बनाई, लेकिन बदले में प्रभु श्रीराम के साथ विश्वासघात किया।

वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बचाव किया। उन्होंने कहा, “राम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण में चंपत राय का बड़ा योगदान रहा है। लोगों ने उनके साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कोई चोरी नहीं की।”

केजरीवाल ने शुरू किया सिग्नेचर कैंपेन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह एक राम भक्त की ओर से प्रधानमंत्री को लिखी गई चिट्ठी है, जिसमें राम मंदिर से चंदा चोरी करने वालों को सरेआम फांसी देने की मांग की गई है।

उन्होंने देशभर के रामभक्तों से अपील की कि वे अपने-अपने गांव, मोहल्लों और सोसाइटियों में हनुमान चालीसा का पाठ करें और इस अभियान से जुड़कर प्रधानमंत्री के नाम लिखी चिट्ठी पर हस्ताक्षर करें।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों ने पिछले 40-50 वर्षों से भगवान राम के नाम पर राजनीति कर वोट मांगे। भगवान राम ने उन्हें केंद्र और 21 राज्यों में सरकार बनाने का अवसर दिया, लेकिन उन्होंने प्रभु श्रीराम के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि अब भगवान राम भी उनका साथ नहीं दे रहे हैं।

कांग्रेस बोली- चढ़ावा चोरी मामले को रफा-दफा करने की कोशिश हुई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने केंद्र सरकार, भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “आरएसएस, वीएचपी और भाजपा ने मिलकर देश की धर्मप्रेमी जनता की कड़ी मेहनत की कमाई को लूटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर चुप हैं और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी एक शब्द नहीं कहा।”

शोभा ओझा ने कहा कि इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट की मांग पर एसआईटी तो बना दी गई, लेकिन मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए, राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर उसे आरटीआई के दायरे में लाया जाए, ताकि जवाबदेही तय हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

डिप्टी सीएम ने सपा-कांग्रेस से पूछा- बाबरी मस्जिद का चंदा कहां गया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “जब बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए भूमि आवंटित हुई थी, तब वहां भी चंदा इकट्ठा किया गया था। क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कभी पूछा कि उस चंदे का इस्तेमाल कहां हुआ?”

ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “ये बहरूपिये हैं। इनका सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है।

मंत्री ओपी राजभर बोले- चढ़ावा चोरी करने वालों ने आस्था पर चोट पहुंचाई

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्होंने करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से जिन लोगों ने यह घटना की है, उन्होंने आस्था पर चोट की है। इसके बाद जिस तरह विपक्ष इस मुद्दे पर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है, वह भी निंदनीय है।”

राजभर ने कहा कि “करीब 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बना है। यह देश की जनता की आस्था का प्रतीक है। ऐसे में इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सच्चाई सामने आने का इंतजार करना चाहिए।”

महंत कमल नयन दास बोले- चंपत राय ने कोई चोरी नहीं की

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास जी महाराज ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बचाव किया। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र विरोधी लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे।”

महंत कमल नयन दास ने कहा, “हम चंपत राय को लंबे समय से जानते हैं। राम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण में उनका बड़ा योगदान और बलिदान रहा है। लोगों ने उनके साथ विश्वासघात किया है। चंपत राय ने कोई चोरी नहीं की।” उन्होंने भरोसा जताया कि जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

महामंडलेश्वर विष्णु दास बोले- राहुल और अखिलेश सनातन विरोधी

महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “राम मंदिर एक राष्ट्र मंदिर है। यह राम भक्तों का मंदिर है, राम विरोधियों का नहीं। जो लोग लगातार सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के खिलाफ साजिश करते रहे हैं, उन्हें इस विषय पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, “राम मंदिर निर्माण में इन लोगों का कितना योगदान है? इन्होंने कितना दान दिया? आज ये खुद को राम भक्त और सनातनी बताने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ये सनातन विरोधी हैं। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी हुई है, इसकी जांच हो रही है, लेकिन विपक्ष इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहा है।”

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, SIT जांच पर भरोसा

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक के समापन पर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र की गिनती में कथित अनियमितताओं की घटना पर दुख व्यक्त किया।

सुनील आंबेकर ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर गठित एसआईटी और पुलिस की जांच पर सभी को पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच जल्द ही निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि रामभक्तों की आस्था और श्रद्धा पर किसी तरह की आंच न आए।

22 जुलाई के बाद नई टीम संभाल सकती है कमान

सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन की टीम 22 जुलाई के बाद मंदिर के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल सकती है। इस संबंध में ट्रस्ट के भीतर मंथन जारी है।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: फर्जी रसीद बुक बरामद, रिमांड पर आरोपियों के घर पहुंची पुलिस; परिवार से पूछताछ

आरोपियों की 7 दिन की रिमांड मांगेगी पुलिस

पुलिस इस मामले के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव को सोमवार को फैजाबाद कोर्ट में पेश करेगी। जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस रिमांड मांग सकती हैं।

पोस्टर लगाने पर सपा नेता समेत 3 गिरफ्तार

गोरखपुर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में पोस्टर लगाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता अरविंद शुक्ला समेत तीन लोगों को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि तीनों ने शुक्रवार रात शहर में पोस्टर लगवाए थे।

पोस्टरों पर लिखा था—

राम नाम जपना, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया दान अपना।”

रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा।”

पुलिस ने पोस्टर लगाने के मामले में तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मामले पर सभी की नजर

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। एक ओर विपक्ष दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहा है, वहीं ट्रस्ट से जुड़े संत और पदाधिकारी चंपत राय का बचाव कर रहे हैं। पुलिस जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय ने लिखी चिट्ठी, बोले- SIT की अंतिम रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब, तब तक रहूंगा मौन; रामचरितमानस की चौपाई पोस्ट की
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

CJP Protest Jaish Operative Arrested: पश्चिम बंगाल STF ने एक कथित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने का दावा किया है। STF के मुताबिक, बर्धमान जिले से गिरफ्तार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव…

Spread the love

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

Pappu Yadav Slipper Attack: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर रविवार (2 अगस्त) शाम दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर