Middle East War Update: ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया, 5 शर्तों के बिना युद्ध खत्म नहीं होगा

Middle East War Update: ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को पूरी तरह ठुकरा दिया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प () की शर्तों पर युद्ध समाप्त नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्ध का अंत तभी संभव है जब ईरान (Iran) की पांच प्रमुख शर्तें पूरी हों। ईरान ने यह भी कहा कि जब तक उसकी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक वह जवाबी कार्रवाई जारी रखेगा।

ईरान की 5 प्रमुख शर्तें

  1. ईरान के खिलाफ हमलों और टारगेटेड किलिंग्स पर पूरी रोक।
  2. भविष्य में दोबारा युद्ध न होने की ठोस गारंटी।
  3. युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा।
  4. सभी मोर्चों पर संघर्ष का पूर्ण अंत।
  5. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के अधिकार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता।

ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के प्रस्ताव को धोखा और जमीनी हकीकत से कटाव वाला बताया। उनका कहना है कि अमेरिका केवल दबाव बनाने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव भेज रहा है।

अमेरिका ने ईरान को 15-प्वाइंट प्लान भेजा

अमेरिका ने पाकिस्तान (Pakistan) के जरिए ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए 15-प्वाइंट प्लान भेजा। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल, न्यूक्लियर प्रोग्राम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री आवाजाही जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।

अमेरिका की प्रमुख शर्तें

  1. न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक और परमाणु हथियार विकसित न करने की गारंटी।
  2. यूरेनियम संवर्धन को सीमित या बंद करना और स्टॉक IAEA को सौंपना।
  3. बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल प्रोग्राम पर सख्त नियंत्रण या कटौती।
  4. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलना और वैश्विक शिपिंग को सुरक्षित रास्ता देना।
  5. अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को सभी न्यूक्लियर साइट्स तक पूरी और बिना शर्त पहुंच देना।
  6. प्रमुख परमाणु ठिकानों जैसे नतांज, फोर्डो और इस्फहान को सीमित या खत्म करना।
  7. हिजबुल्लाह और अन्य सहयोगी मिलिशिया को समर्थन कम या बंद करना।
  8. क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों और हमलों को कम करना।
  9. एक तय समय के लिए सीजफायर लागू करना।
  10. भविष्य में युद्ध न होने के लिए अंतरराष्ट्रीय गारंटी।
  11. समुद्री और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  12. ईरान की मिसाइल रेंज और इस्तेमाल केवल आत्मरक्षा तक सीमित करना।
  13. बदले में आर्थिक प्रतिबंधों को हटाना।
  14. सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम और ऊर्जा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सहयोग देना।
  15. मिडिल ईस्ट में स्थिरता और शांति के लिए लंबी अवधि का रोडमैप लागू करना।

ट्रम्प का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान का नेतृत्व समझौता करना चाहता है, लेकिन अंदरूनी और बाहरी दबाव के कारण खुलकर सामने नहीं आ पा रहा। उन्होंने कहा कि ईरान का नेतृत्व करना वर्तमान में सबसे कठिन स्थिति है और कोई भी इस भूमिका में नहीं रहना चाहता। ट्रम्प ने यह बयान नेशनल रिपब्लिकन कांग्रेसनल कमेटी के डिनर में हाउस रिपब्लिकन नेताओं को संबोधित करते हुए दिया।

UAE में मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिश

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रहा है। एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

ईरान के लमर्ड एयरपोर्ट पर हमला

ईरान के फार्स प्रांत स्थित लमर्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिका-इजराइल के हमले में प्रोजेक्टाइल गिरे। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और नुकसान सीमित बताया गया है।

लेबनान में इजराइली एयरस्ट्राइक

दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के हारूफ कस्बे में इजराइल के हवाई हमले में दो लोगों की मौत और आठ लोग घायल हुए। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। इससे पहले भी दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में तीन लोग मारे गए थे और 11 घायल हुए थे।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग