कॉमनवेल्थ गेम्स: 15 मिनट में भारत के 2 गोल्ड, जूडो में अस्मिता-हर्ष बने चैंपियन; अब तक 19 मेडल

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। इसके साथ ही भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के जूडो मुकाबलों में स्वर्ण पदक हासिल किया।

शुक्रवार रात 8:56 बजे महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में त्रिपुरा की 23 वर्षीय अस्मिता डे ने कनाडा की हेइडी क्वाच को 2-1 से हराया। इसके 15 मिनट बाद रात 9:11 बजे पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में 23 वर्षीय हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को वाजा-अरी (10-0) से मात देकर भारत का दूसरा गोल्ड जीत लिया।

इन दो स्वर्ण पदकों के बाद भारत पदक तालिका में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। अब तक भारतीय दल के खाते में 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित कुल 19 पदक आ चुके हैं। वहीं महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में यामिनी मौर्य का फाइनल मुकाबला जारी है।

अस्मिता ने शानदार वापसी कर जीता फाइनल

फाइनल की शुरुआत अस्मिता डे के लिए आसान नहीं रही। शुरुआती दौर में उन्होंने एक अंक गंवाया और उन्हें एक पेनल्टी भी मिली, जिससे कनाडा की हेइडी क्वाच को बढ़त मिल गई। हालांकि अस्मिता ने आक्रामक खेल जारी रखा और मुकाबले के मध्य तक स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके बाद निर्णायक अंक हासिल कर उन्होंने 2-1 से मुकाबला जीत लिया।

हर्ष सिंह ने आखिरी मिनट में पलटा मैच

पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन हर्ष सिंह ने बेहतरीन बचाव किया। चार मिनट तक दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला चला। अंतिम मिनट में हर्ष ने शानदार दांव लगाकर वाजा-अरी हासिल की और 10-0 की बढ़त के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ेंः

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: लवप्रीत ने जीता सिल्वर, सीमा के नाम ब्रॉन्ज; भारत 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर

बॉक्सिंग में भी 5 गोल्ड की उम्मीद

भारत के पांच मुक्केबाज फाइनल में पहुंच चुके हैं और कम से कम रजत पदक पक्का कर चुके हैं।

  • जादुमणि सिंह (55 किग्रा) ने नामीबिया के फिलिप हाउसेब को हराया।
  • प्रीति पवार (54 किग्रा) ने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराया।
  • जैस्मीन लम्बोरिया (57 किग्रा) ने लेसोतो की रेप्लेंग मसेला को आरएससी से हराया।
  • अरुंधति चौधरी और अंकुश पंघाल भी अपने-अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच चुके हैं।
  • अंकुश ने पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराया।

नीरज चोपड़ा का गोल्ड मुकाबला देर रात

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का फाइनल मुकाबला रात 12:45 बजे से होगा। उनके सामने पाकिस्तान के मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम और श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे की चुनौती रहेगी।

क्वालिफिकेशन में रुमेश 82.84 मीटर के साथ पहले, जबकि नीरज 79.61 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे।

नीरज बनाम अरशद

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम 2016 के बाद अब तक 11 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें 10 मुकाबलों में नीरज विजेता रहे हैं, जबकि अरशद की एकमात्र जीत पेरिस ओलिंपिक 2024 के फाइनल में आई थी, जहां उन्होंने 92.97 मीटर के ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

नीरज 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले भारत के इकलौते जेवलिन थ्रोअर हैं। उन्होंने 2025 दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

लॉन बॉल्स में लगातार चौथी जीत

लॉन बॉल्स की पुरुष पेयर्स स्पर्धा में दिनेश कुमार और नवनीत सिंह की भारतीय जोड़ी ने फॉकलैंड आइलैंड्स को 2-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: दिलीप गावित ने दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड, मुरली श्रीशंकर का सिल्वर; मेडल टैली में भारत 8वें स्थान पर
Spread the love

Related Posts

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

Pakistan Suicide Attack Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर…

Spread the love

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

Iran US Israel War: पश्चिम एशिया में ईरान-इजराइल के बीच जारी तनाव लगातार गहराता जा रहा है। शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कतर के LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर