CJP Jantar Mantar Season 2 Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक धरना देने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि पार्टी जल्द ही छात्र आंदोलन की तर्ज पर नया प्रदर्शन शुरू करेगी। उन्होंने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ नाम दिया है।
दिल्ली में बैठक के लिए हॉल नहीं मिलने का दावा
अभिजीत दीपके ने दावा किया कि बुधवार को दिल्ली में पार्टी के वॉलेंटियर्स की बैठक आयोजित की जानी थी। इसके लिए एक हॉल की तलाश की गई, लेकिन कोई भी उन्हें जगह किराए पर देने के लिए तैयार नहीं हुआ।
दीपके के मुताबिक, कई लोगों ने हॉल देने से इनकार करते हुए ‘ऊपर से दबाव’ होने की बात कही। उन्होंने इस मामले में BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई के बावजूद CJP अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन आने वाले दिनों में फिर से जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
Children in the villages are the future of India too! #SchoolThikKaro pic.twitter.com/MnAXThIsCB
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) August 12, 2026
25 जुलाई को खत्म हुआ था 37 दिन का धरना
NEET पेपर लीक मामले और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था। यह आंदोलन 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और आंदोलनकारियों की मांगें माने जाने के बाद समाप्त होने का दावा किया गया था।
अब पार्टी ने एक बार फिर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, नए प्रदर्शन की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम को लेकर अभी संगठन की ओर से पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ेंः
ईरान बना ट्रंप की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा! ट्रंप बोले- ट्रक में छिपकर दूसरे विमान तक पहुंचे, पत्रकारों को भी नहीं लगी भनक
देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ करेगी CJP
CJP के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा कि पार्टी अब देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और राय सुनी जाएंगी।
दास के मुताबिक, पार्टी एक व्यापक कैंपेन भी चलाएगी और स्वतंत्रता दिवस के बाद शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देगी।
CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद चर्चा में आई CJP
कॉकरोच जनता पार्टी का गठन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुआ था। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविज्म के जरिए सिस्टम पर सवाल उठाते हैं।
इसके अगले दिन, 16 मई की रात अभिजीत दीपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट शुरू की। इसके बाद X पर एक गूगल फॉर्म के जरिए लोगों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया गया।
17 से 20 मई के बीच संगठन के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने का दावा किया गया। 21 मई को अकाउंट बंद होने के बाद उसी दिन ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से दूसरा अकाउंट बनाया गया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से शुरू हुआ अभियान
22 मई को CJP ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। इसके बाद 24 मई को वेबसाइट पर ऑनलाइन पिटीशन शुरू की गई। CJP के अनुसार, इस पिटीशन पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
अब 37 दिन के धरने के बाद संगठन ने एक बार फिर सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ को लेकर दिल्ली में राजनीतिक और छात्र गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः





