2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

Jharkhand 44 Recruitment Exams Cancelled: झारखंड में लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 2014 से अब तक आयोजित 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश जारी किया है। सरकार के मुताबिक इन परीक्षाओं में गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं।

सरकार की ओर से जारी आठ अलग-अलग अधिसूचनाओं में बताया गया है कि रद्द की गई परीक्षाओं में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के साथ-साथ आउटसोर्स एजेंसी TSR Data Processing Pvt. Ltd. (TDPL) द्वारा आयोजित परीक्षाएं भी शामिल हैं।

किन पदों की परीक्षाएं रद्द हुईं?

रद्द की गई परीक्षाओं में कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों की भर्ती शामिल है। इनमें प्रमुख रूप से।

क्रं. संख्या परीक्षाएं रद्द
1. ड्रग इंस्पेक्टर
2. असिस्टेंट प्रोफेसर
3. डिप्टी कलेक्टर
4. डेंटल डॉक्टर
5. असिस्टेंट इंजीनियर
6. सिविल जज
7. अतिरिक्त लोक अभियोजक
8. फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर
9. असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट
10. सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के लेक्चरर
11. सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर

इसके अलावा कई प्रशासनिक और तकनीकी पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षाएं भी रद्द की गई हैं।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन

सरकार ने कहा है कि JPSC और JSSC से जुड़ी अनियमितताओं के मामलों की जल्द सुनवाई के लिए हाईकोर्ट से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का अनुरोध किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों आयोगों में आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ (विजिलेंस सेल) बनाने का फैसला भी लिया गया है, ताकि भविष्य में भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों को रोका जा सके।

वहीं, वरिष्ठ IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में JPSC और JSSC में सुधार के लिए गठित कमेटी को अपनी रिपोर्ट दो महीने के भीतर सरकार को सौंपनी होगी।

JSSC CGL भी हो चुकी है रद्द

इससे पहले सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने JSSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया था। यह फैसला आंदोलन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांगों में शामिल था।

इसके अलावा TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उनके जारी परिणामों को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

यानी 2014 से अब तक की भर्ती प्रक्रिया की जांच और कार्रवाई का दायरा अब काफी बड़ा हो गया है। 44 परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले से हजारों अभ्यर्थियों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

Jaipur Death Mystery: राजस्थान के जयपुर में 27 वर्षीय महेश मीणा की मौत का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। जिस मौत को शुरुआत में अचानक तबीयत बिगड़ने…

Spread the love

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर