अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार, बोले- जाट समाज को निशाना न बनाएं

Jayant Chaudhary: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ‘चवन्नी को रुपया बना दिया’ वाले बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई में पूरे जाट समाज को निशाना बनाना ठीक नहीं है।

जयंत चौधरी ने अखिलेश पर साधा निशाना

जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक लड़ाई में कुछ कहना ही था तो उनका नाम लेकर कहते। इस तरह पूरे जाट समाज को टारगेट करना सही नहीं है।

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘ABCD हमने सिखाई’। जयंत ने अखिलेश पर अहंकार का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस अहंकार को करीब से देखा है और यही राजनीतिक पतन की वजह बनता है।

क्या है ‘चवन्नी’ वाला विवाद?

दरअसल, कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में अपने राजनीतिक सहयोगियों को लेकर बिना नाम लिए आरएलडी और जयंत चौधरी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी ने अपने सहयोगियों को आगे बढ़ाने का काम किया, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग उनका साथ छोड़कर चले गए।

इसी दौरान अखिलेश यादव ने कहा था, ‘हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी हमें छोड़कर चले गए।’ अखिलेश के इस बयान को आरएलडी ने जयंत चौधरी और जाट समाज से जोड़कर देखा और इसका विरोध किया।

ये भी पढ़ेंः 

RLD पहले भी कर चुकी है विरोध

अखिलेश यादव के बयान के बाद आरएलडी की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। पार्टी ने आरोप लगाया था कि इस तरह की टिप्पणी किसान समाज और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मान से भी जुड़ती है। अब जयंत चौधरी के सीधे पलटवार से सपा और आरएलडी के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है।

2022 में साथ लड़े थे चुनाव

बता दें कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। दोनों दलों ने मिलकर चुनावी मैदान में बीजेपी के खिलाफ मोर्चा संभाला था। हालांकि, बाद में दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए।

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी की आरएलडी ने समाजवादी पार्टी से दूरी बना ली और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा बन गई। इसके बाद से अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच कई मौकों पर राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली है।

अब ‘चवन्नी’ वाले बयान पर जयंत चौधरी के पलटवार ने यूपी की सियासत में एक बार फिर सपा और आरएलडी के रिश्तों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

ये भी पढ़ेंः

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं गोलियां, लॉरेंस गैंग के नाम से पोस्ट में सलमान खान का जिक्र; लिखा- ‘समझाया था, समझा नहीं’

Tiger Shroff Firing: मुंबई में रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना सामने आई। जुहू इलाके में हुई इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं…

Spread the love

Continue reading
ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading

One thought on “अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार, बोले- जाट समाज को निशाना न बनाएं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं गोलियां, लॉरेंस गैंग के नाम से पोस्ट में सलमान खान का जिक्र; लिखा- ‘समझाया था, समझा नहीं’

टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं गोलियां, लॉरेंस गैंग के नाम से पोस्ट में सलमान खान का जिक्र; लिखा- ‘समझाया था, समझा नहीं’

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों