दिल्ली में मॉडल मुस्कान हत्याकांड: आरोपी जिम ट्रेनर का एनकाउंटर, घर में घुसकर 21 साल की मॉडल को मारा था चाकू

Muskan Murder Case: दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की मॉडल और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा मुस्कान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पश्चिमी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें इमरान को गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर में अकेली थी मुस्कान, चाकू से किए कई वार

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम मुस्कान अपने घर में अकेली थी। उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान इमरान उसके घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने मुस्कान पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल मुस्कान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV में बिल्डिंग में दाखिल होता दिखा आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को CCTV फुटेज मिला, जिसमें इमरान शाम करीब 5:40 बजे मुस्कान की बिल्डिंग में दाखिल होता दिखाई दिया। घर में काम करने वाली महिला ने मुस्कान को दूसरी मंजिल पर घायल हालत में देखा और उसके परिवार को इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः WhatsApp स्टेटस पर लिखा- ‘पत्नी ने धोखा दिया’, फिर SBI अफसर ने पत्नी-बहन की हत्या कर खुद को मारी गोली; तीन मौतों से दहला लखनऊ

इसके बाद शाम करीब 7:24 बजे तिलक नगर थाने में चाकू से हमला किए जाने की PCR कॉल मिली। मुस्कान के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। भाई ने भी इमरान पर शक जताया था।

वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने करीब 15 टीमें गठित की थीं।

दूसरे युवक से बात करने को लेकर नाराज था आरोपी

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, इमरान मुस्कान को करीब डेढ़ साल से जानता था। पिछले करीब दो महीने से वह मुस्कान से नाराज चल रहा था। पुलिस को शक है कि मुस्कान के किसी दूसरे युवक से बात करने को लेकर इमरान गुस्से में था।

मुस्कान दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में सेकेंड ईयर की छात्रा थी और पश्चिमी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती थी।

20 अगस्त को होटल में मिले थे दोनों

जांच में यह भी सामने आया है कि 20 अगस्त को इमरान और मुस्कान एक होटल में मिले थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत और विवाद हुआ था।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह और वारदात से जुड़ी अन्य कड़ियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ेंः हरियाणा में पति की बेरहमी से हत्या, आंतें बोरी में भरीं: सीने से प्राइवेट पार्ट तक 37 सेंटीमीटर का चीरा; लीवर-किडनी गायब, पत्नी छत से कूदी

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

Shardiya Navratri 2026: आज यानी 18 अक्टूबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन…

Spread the love

Continue reading
ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading

One thought on “दिल्ली में मॉडल मुस्कान हत्याकांड: आरोपी जिम ट्रेनर का एनकाउंटर, घर में घुसकर 21 साल की मॉडल को मारा था चाकू”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती