हरियाणा में पति की बेरहमी से हत्या, आंतें बोरी में भरीं: सीने से प्राइवेट पार्ट तक 37 सेंटीमीटर का चीरा; लीवर-किडनी गायब, पत्नी छत से कूदी

Kurukshetra Husband Murder Case: कुरुक्षेत्र में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने धारदार हथियार से अपने पति के पेट पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और गहरा चीरा लगा दिया। इसके बाद उसकी आंतें निकालकर प्लास्टिक की बोरी में भर दीं। इसी दौरान मकान मालिक मौके पर पहुंच गया। उसे देखकर आरोपी महिला छत से नीचे कूद गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। रविवार को मामले से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक साल से किराए के मकान में रह रहा था दंपती

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश (40) के रूप में हुई है। राजेश पिछले करीब एक साल से कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास किराए के मकान में पत्नी विमला देवी के साथ रह रहा था।

राजेश पिहोवा रोड स्थित पीबी आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था। दोनों की शादी को कई साल हो चुके थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी।

मकान मालिक ने बोरी में आंतें डालते देखा

मकान मालिक रिंकू ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे उसे कमरे से राजेश और विमला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह छत पर पहुंचा तो राजेश खून से लथपथ पड़ा था।

रिंकू के मुताबिक, राजेश के पेट पर गहरा घाव था और उसकी आंतें बाहर निकली हुई थीं। उसने विमला को उन आंतों को प्लास्टिक की बोरी में डालते हुए देखा।

मकान मालिक को देखते ही महिला घबरा गई और छत से नीचे कूद गई। गिरने से वह घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से छोटे-बड़े तीन चाकू बरामद किए।

ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या: रिटायर्ड शिक्षक, पत्नी, बेटी और 12 साल के बेटे को मार डाला

पेट पर मिला 37 सेंटीमीटर लंबा चीरा

फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने शव की जांच के बाद बताया कि मृतक के पेट पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और गहरा चीरा लगा हुआ था। चीरे के कारण आंतें बाहर निकल आई थीं।

जांच के दौरान मृतक के शरीर में करीब आधा लीवर और दाईं किडनी नहीं मिली। इससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शरीर से गायब अंग कहां गए और इन्हें किसने हटाया।

झाड़-फूंक करती थी महिला, पति-पत्नी में होता था विवाद

मकान मालिक के अनुसार, विमला झाड़-फूंक का काम भी करती थी। उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि पुलिस अभी हत्या के पीछे की वजह को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हत्या किसी घरेलू विवाद के चलते हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

इलाज के बाद आरोपी पत्नी से होगी पूछताछ

केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र संधू के मुताबिक, पति की हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने छत से छलांग लगा दी थी। गिरने के कारण उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, महिला की हालत में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ और जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह सामने आएगी। साथ ही पुलिस मृतक के शरीर से गायब आधे लीवर और दाईं किडनी की बरामदगी को लेकर भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस हत्या, घटनास्थल से मिले हथियार, महिला के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

ये भी पढ़ेंः कराची में बिजली कटौती से हाहाकार, 12-12 घंटे गुल रहती है बिजली; सड़कों पर उतरे लोग, शहर में लगा लंबा जाम

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

Chorbagan Durga Puja stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सप्तमी के दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए…

Spread the love

Continue reading

One thought on “हरियाणा में पति की बेरहमी से हत्या, आंतें बोरी में भरीं: सीने से प्राइवेट पार्ट तक 37 सेंटीमीटर का चीरा; लीवर-किडनी गायब, पत्नी छत से कूदी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती