Lockdown Rumours: केंद्र सरकार ने दी सफाई- न कोई कमी, न कोई पाबंदी, भारत में लॉकडाउन का कोई प्लान नहीं

Lockdown Rumours: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देश में लॉकडाउन लगाए जाने की खबरों पर केंद्र सरकार ने साफ तौर पर विराम लगा दिया है। सरकार ने कहा है कि भारत में लॉकडाउन लगाने का कोई प्लान नहीं है और इस तरह की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि देश में किसी भी जरूरी सामान या ईंधन की कोई कमी नहीं है।

सरकार की दो टूक–घबराने की जरूरत नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman), संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और (Kiren Rijiju) और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी (Hardeep Singh Puri) ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि देश में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

रिजिजू बोले-पैनिक न करें, अफवाहों से बचें

किरण रिजिजू ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही बातें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की घबराहट में आकर जमाखोरी न करें। सरकार हर स्तर पर स्थिति को मॉनिटर कर रही है।

https://x.com/KirenRijiju/status/2037421457102590288?s=20

हरदीप पुरी की अपील-डर का माहौल न बनाएं

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाना गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है और इससे सिर्फ बेवजह डर का माहौल बनता है।

सीतारमण का भरोसा-कोविड जैसा लॉकडाउन नहीं

निर्मला सीतारमण ने साफ किया कि कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन देश ने देखा था, वैसी स्थिति दोबारा नहीं आएगी। उन्होंने कुछ नेताओं के बयानों पर चिंता जताते हुए कहा कि लॉकडाउन और फ्यूल क्राइसिस की बातें बेबुनियाद हैं।

पीएम के बयान के बाद फैली थीं अफवाहें

दरअसल, संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कहा था कि वैश्विक संकट का असर लंबे समय तक रह सकता है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

पश्चिम एशिया संकट पर बनी हाई-लेवल कमेटी

केंद्र सरकार ने हालात पर नजर रखने के लिए रक्षा मंत्री Rajnath Singh की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इसमें गृह मंत्री Amit Shah, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं।

विपक्ष के बयान से बढ़ा विवाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए कोविड काल की स्थिति का जिक्र किया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने भी महामारी के दौरान हुई मुश्किलों को याद दिलाते हुए सरकार को घेरा।

फिलहाल, केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, न ही किसी तरह की कमी या पाबंदी की स्थिति है। ऐसे में सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य जीवन जारी रखें।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी