Delhi Wedding Murder: DJ पर गाने को लेकर खूनी संघर्ष, 17 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, 7 आरोपी हिरासत में

Delhi Wedding Murder: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। बाहरी दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में एक शादी समारोह के दौरान DJ पर गाना चलाने को लेकर हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 17 साल के एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

मृतक की पहचान निखिल यादव (17) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम सन्नी बताया जा रहा है। दोनों रोहिणी के नाहरपुर इलाके के रहने वाले हैं।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि बीती रात निखिल अपने दोस्तों के साथ रानी बाग स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान DJ पर अपनी-अपनी पसंद का गाना चलाने को लेकर दूसरे पक्ष के कुछ युवकों से विवाद हो गया।

देखते ही देखते यह बहस हिंसक झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निखिल को सीने में चाकू मारा गया, जबकि सन्नी को कमर के नीचे चोट लगी।

दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान निखिल ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर DCP, ACP, SHO सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ नाबालिगों समेत 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

इलाके में दहशत, परिजनों की मांग

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। निखिल पेशे से मोटर मैकेनिक था और परिवार का सहारा भी।

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर