Pakistan Mosque Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। विस्फोटक से भरी एक कार पुलिस लाइंस के गेट से टकरा गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
VIDEO | Kohat, Pakistan: 16 killed, dozens injured in suicide blast during Friday prayers at mosque in northwest Pakistan. More details are awaited.
(Source: AFP/PTI)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/FCgdPVH4gY
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026
विस्फोटक से भरी कार पुलिस लाइंस के गेट से टकराई
पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार को पुराने पुलिस लाइंस के गेट से टकरा दिया। धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस परिसर और मस्जिद के आसपास का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग परिसर में मौजूद थे।
धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
💥#Pakistan: Bomb blast in #Kohat Police Lines mosque.
Rescue 1122 spokesperson Bilal Ahmed Faizi said teams reached the scene after receiving the report and began rescue and relief operations.
Ambulances were transporting injured people to a nearby hospital, Faizi said, adding… pic.twitter.com/gtvhmUdRhp
— ⚡️🌎 World News 🌐⚡️ (@ferozwala) September 18, 2026
6 आतंकी मारे गए
धमाके के बाद आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, 7 आतंकियों ने पुलिस लाइंस परिसर में घुसने की कोशिश की थी। सुरक्षा बलों ने इनमें से 6 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में एक आत्मघाती हमलावर भी शामिल है।
हमले की जिम्मेदारी इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान नाम के आतंकी गठबंधन ने ली है। बताया गया है कि इस गठबंधन में पाकिस्तान के कई उग्रवादी गुट शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में दरिंदगी की हद! 16 साल की लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या, शव को पत्तों और कीचड़ में छिपाया, 4 आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने मांगी घटना की रिपोर्ट
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बेगुनाह लोगों को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए अधिकारियों को घायलों को तत्काल बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकियों की ऐसी घटनाओं से देश का हौसला नहीं टूटेगा। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने भी हमले की निंदा की है।
पाकिस्तान में बढ़ रही आतंकी घटनाएं
कोहाट में हुआ यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) के मुताबिक, जनवरी से अगस्त 2026 तक पाकिस्तान में 990 मिलिटेंट हमले दर्ज किए गए। इन घटनाओं में 1,126 लोगों की मौत हुई।
अगस्त में 199 हमले दर्ज किए गए, जबकि जुलाई में 144 हमले हुए थे। इस तरह जुलाई की तुलना में अगस्त में आतंकी हमलों की संख्या में करीब 38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा प्रभावित
आतंकी हिंसा से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं। पाकिस्तान में सक्रिय कई आतंकी संगठन इन इलाकों में सुरक्षा बलों और अन्य ठिकानों को निशाना बनाते रहे हैं।
ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक, पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों की सूची में दूसरे स्थान पर था। रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को पाकिस्तान में सबसे घातक आतंकी संगठनों में शामिल बताया गया है।
ये भी पढ़ेंः TMC सिंबल विवाद: ममता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, बोलीं- EC कैसे मेरी पार्टी का सिंबल फ्रीज कर सकता है?






