INDIA Bloc Protest: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सांसद आज दिल्ली में बड़ा मार्च निकालेंगे। 19 विपक्षी दलों के सांसद संसद के बाहर जुटे हैं और कुछ देर में करीब 3 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय पहुंचेंगे। सांसद ‘सेव डेमोक्रेसी’ का बैनर लेकर मार्च करेंगे। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) और DMK इस मार्च में शामिल नहीं हैं।
Delhi: INDIA bloc MPs hold a “Save Democracy” protest at Parliament’s Makar Dwar against CEC Gyanesh Kumar https://t.co/iobeN2oPdW
— IANS (@ians_india) October 6, 2026
विपक्षी सांसदों के मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास दिल्ली पुलिस और RAF समेत बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। कई जगह बैरिकेडिंग की गई है और ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है।
दिल्ली में कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित
विपक्ष के मार्च के चलते सेंट्रल दिल्ली में सुबह 8 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट या नियंत्रित किया जा रहा है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, संसद मार्ग और जंतर-मंतर के आसपास जाम की स्थिति बन सकती है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से जंतर-मंतर, संसद मार्ग, अशोक रोड और आसपास के इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। लोगों को इन रास्तों पर जाने से पहले वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
Delhi: INDIA bloc MPs are holding a “Save Democracy” protest march from Parliament’s Makar Dwar to the Election Commission of India (ECI) headquarters at Nirvachan Sadan
(Security visuals from outside the Parliament) https://t.co/y8Rxl8guUr
— IANS (@ians_india) October 6, 2026
SIR को लेकर विपक्ष का चुनाव आयोग पर हमला
विपक्षी दल SIR के तहत मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि SIR के दौरान करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।
खड़गे ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस की तीन मांगों को ‘नॉन-नेगोशिएबल’ बताया था। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR को रद्द करना और बैलट पेपर से चुनाव कराना शामिल है।
ये भी पढ़ेंः बिहार MLC चुनाव में JDU की अंदरूनी लड़ाई आई सामने! ललन सिंह-अनंत सिंह एक तरफ, निशांत-नीरज दूसरी तरफ
‘ज्ञानेश कुमार को पद से हटना ही पड़ेगा’: उदित राज
कांग्रेस नेता उदित राज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा कि उन्हें पद से हटना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल उन्हें जाना होगा।
उदित राज ने आरोप लगाया कि करोड़ों लोगों के वोट के अधिकार को कथित तौर पर प्रभावित करने के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
मनोज झा बोले- निष्पक्ष चुनाव पर सवाल
RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि अगर फॉर्म-6 को मंजूरी नहीं दी गई और एकतरफा फैसलों को रद्द करने की बात कही गई है, तो अब किसी तैयारी की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकते। मनोज झा ने कहा कि INDIA ब्लॉक के सांसद आज चुनाव आयोग की ओर मार्च करेंगे और लोकतंत्र की संस्थाओं को मजबूत करने की जरूरत है।
अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सिर्फ बीजेपी के लिए काम कर रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि आयोग का रवैया ऐसा दिखाई देता है, जैसे केवल बीजेपी के सदस्य ही भारतीय नागरिक हैं और उन्हीं को वोट देने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर इस तरह की शिकायतें और आपत्तियां पहले भी सामने आती रही हैं।
Delhi: On the INDIA bloc’s protest against CEC Gyanesh Kumar, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “This is not a new issue when it comes to the Election Commission. Complaints and objections regarding the Election Commission and the way it is functioning are not being raised for the first time. The Election Commission wants to believe that only those who are members of the Bharatiya Janata Party are Indian citizens. The Election Commission also seems to believe, as has been seen several times, that only those who are BJP members can vote…”
— IANS (@ians_india) October 6, 2026
2025 में भी चुनाव आयोग तक निकला था विपक्ष का मार्च
इससे पहले 11 अगस्त 2025 को INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकाला था। उस मार्च में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार समेत विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे।
आज होने वाले मार्च को लेकर सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। विपक्षी सांसद SIR, मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के सामने अपनी आपत्तियां दर्ज कराएंगे।
ये भी पढ़ेंः ‘एकतरफा फैसला हुआ तो रोक लगाएंगे’: ज्ञानेश कुमार मामले में सुप्रीम कोर्ट की EC को चेतावनी






