CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP, दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम; कहा- प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली तो फिर करेंगे आंदोलन

CJP Protest Delhi Police Ultimatum: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने कहा है कि अगर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली, तो वह फिर से आंदोलन करेगा। CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को प्रदर्शन की अनुमति मांगने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

इसी बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर हिरासत के वीडियो को एडिट करके जारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हिम्मत है तो पूरा वीडियो दिखाओ।” दीपके के मुताबिक, हिरासत के दौरान उन्हें अपनी दादी की मौत की खबर मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपने चचेरे भाई से बात करने की अपील की, लेकिन पुलिस ने उन्हें फोन करने की अनुमति नहीं दी।

दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। तीनों CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद तीनों को रिहा कर दिया गया। हालांकि, उन्हें एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त का पालन करने को कहा गया।

आशुतोष रांका बोले- तय जगह पर प्रदर्शन करने में क्या परेशानी?

CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि संगठन ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख तय करने को कहा है। उन्होंने कहा, “अगर पुलिस तारीख देती है, तो हम 24 घंटे के भीतर निर्धारित जगह पर प्रदर्शन के लिए जुटेंगे। तय जगह पर प्रदर्शन करने में क्या परेशानी है? पुलिस को हमसे बात करनी चाहिए।”

रांका ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई से शहर में लोगों और कारोबारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मौसम में दुकानों के बंद होने से भी दिक्कतें बढ़ रही हैं।

सौरव दास बोले- 24 घंटे में प्रदर्शन की तारीख बताए पुलिस

CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा कि संगठन ने पुलिस से 24 घंटे के भीतर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख बताने को कहा है। उन्होंने कहा, “पुलिस जिस तारीख को अनुमति देगी, हम उस दिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। लेकिन मामले को अनिश्चितकाल तक नहीं टाला जा सकता। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है।”

दास ने आरोप लगाया कि पिछले प्रदर्शनों में पुलिस ने लाठीचार्ज और प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस बार दक्षिणपंथी चरमपंथी समूहों को लाया जा रहा है।

दीपके बोले- पुलिस ने परिवार को नहीं बताया कि मुझे कहां रखा गया है

अभिजीत दीपके ने हिरासत के दौरान अपने साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिरासत में वकील से संपर्क करना उनका कानूनी अधिकार है, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई।

दीपके के मुताबिक, पुलिस ने पूरे दिन उनके माता-पिता और वकीलों को यह नहीं बताया कि उन्हें कहां हिरासत में रखा गया है। उन्होंने कहा कि रात करीब 3:30 बजे पुलिस ने उनसे माता-पिता को फोन करने के लिए कहा।

दीपके ने बताया कि उस समय उनका परिवार उनकी दादी की मौत के दुख से गुजर रहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने उनके परिवार को खुद हिरासत की जगह की जानकारी क्यों नहीं दी। दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

ये भी पढ़ेंः अभिजीत दीपके की हिरासत का VIDEO जारी, दादी की मौत की खबर सुन सिर पर रखा हाथ; अंतिम संस्कार में जाने की पुलिस की पेशकश ठुकराई

हिरासत में दादी की मौत की खबर सुनकर सिर पकड़कर बैठ गए थे दीपके

दिल्ली पुलिस ने रविवार शाम अभिजीत दीपके की हिरासत का 1 मिनट 45 सेकंड का वीडियो जारी किया था। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी देती दिखाई देती है। खबर सुनने के बाद दीपके अपना सिर पकड़ लेते हैं।

वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें पानी देती है। साथ ही, दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बस, ट्रेन या फ्लाइट की व्यवस्था करने का प्रस्ताव भी देती है। पुलिस के जारी वीडियो के मुताबिक, दीपके ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने भी कहा था कि दीपके बार-बार गांव में अपनी दादी के साथ रहने वाले चचेरे भाई से बात कराने की अपील कर रहे थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

दीपके की मां अनीता ने कहा कि अगर उनके बेटे को पहले रिहा कर दिया जाता, तो वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकता था। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि अब उनका बेटा आखिरी बार अपनी दादी का चेहरा भी नहीं देख सका।

अभिजीत दीपके बोले- पुलिस पूरा वीडियो जारी करे

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर हिरासत के दौरान उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस में हिम्मत है तो वह पूरा वीडियो जारी करे, जिसमें मैं बार-बार अपने कजिन से बात कराने, दो मिनट के लिए मेरा फोन देने और मेरे वकील से बात कराने की मांग कर रहा था। पुलिस वह वीडियो क्यों नहीं जारी कर रही है? वह एडिट किया हुआ वीडियो दिखा रही है।

अगर पुलिस में हिम्मत है, तो पूरा वीडियो दिखाए, ताकि लोग समझ सकें कि किस तरह मुझे मेरे बुनियादी अधिकारों से वंचित किया गया।”

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही CJP

CJP और विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का कार्यक्रम था।

हालांकि, शनिवार और रविवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोका। पुलिस का कहना था कि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। इन दो दिनों के दौरान CJP, विपक्षी दलों और छात्र संगठनों से जुड़े हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

अब CJP ने प्रदर्शन की अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने कहा है कि यदि उसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली, तो वह दोबारा आंदोलन करेगा।

ये भी पढ़ेंः CJP बोली- प्रदर्शन जारी रहेगा, दीपके बोले- 100 बार जेल में डालो, नहीं डरेंगे; दिल्ली में दूसरे दिन भी हंगामा, दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शनकारी हिरासत में

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

Shardiya Navratri 2026: आज यानी 18 अक्टूबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन…

Spread the love

Continue reading
ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading

One thought on “CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP, दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम; कहा- प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली तो फिर करेंगे आंदोलन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती