Rahul Gandhi on Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध जारी है। मंगलवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर चाय पर बैठक की। करीब दो घंटे चली इस बैठक में SIR, चुनाव आयोग की भूमिका और आगे के आंदोलन को लेकर चर्चा हुई।
बैठक के बाद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता मीडिया के सामने आए। राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना विपक्ष का मिशन है। इसके लिए एक दिन, एक साल या दो साल जितना भी समय लगे, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने के लिए अंत तक संघर्ष करेगा।
आठ दिन में INDIA ब्लॉक के नेताओं की यह छठी बैठक थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सुप्रिया सुले, RJD नेता तेजस्वी यादव, CPI के डी. राजा और पी. संतोश कुमार, CPI(M) नेता एमए बेबी और अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए।
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बहाल करना आंदोलन का लक्ष्य
चाय बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन का एकमात्र लक्ष्य भारत में लोकतंत्र की बहाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र और चुनाव व्यवस्था को नष्ट कर दिया गया है और संविधान को नुकसान पहुंचाया गया है।
राहुल गांधी ने कहा, “इस विरोध प्रदर्शन का एक ही लक्ष्य है। भारत में लोकतंत्र की बहाली। इस देश में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया है। चुनाव व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। संविधान को फाड़कर फेंक दिया गया है। हम इस देश में लोकतांत्रिक शासन, वास्तविक लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए एकजुट होकर लड़ रहे हैं।”
Delhi: After the tea meeting, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “The protest has one mission: the restoration of democracy in India. Democracy has been destroyed in this country. The election system has been destroyed. The Constitution has been torn up and thrown away. We are fighting together to restore democratic rule, genuinely democratic rule, in this country…”
— IANS (@ians_india) October 13, 2026
राहुल गांधी ने आगे कहा कि विपक्ष जिस ऊर्जा, ताकत और एकजुटता के साथ आंदोलन कर रहा है, उसी भावना के साथ आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक नेता या राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि देश के लोगों और उनके भविष्य के लिए है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक शासन और व्यवस्था बहाल करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष कर रहा है।
राहुल ने कहा कि आंदोलन में कितना भी समय लगे, विपक्ष पीछे नहीं हटेगा। उनके मुताबिक, राजनीतिक विरोध और जनता का संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा, “कल आपने यहां खड़े किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि भारत के लोगों का भाव देखा। हम दिल्ली और देश के उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहते हैं, जो हमारे साथ खड़े रहे और जो कुछ किया जा रहा है, उसके खिलाफ हमारा साथ दिया।”
राहुल गांधी ने आगे कहा, “यह लड़ाई हमारे लिए नहीं है। यह भारत के लोगों और उनके भविष्य की लड़ाई है। हम सभी आपसे प्यार करते हैं और आपका सम्मान करते हैं। इसलिए देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने के लिए हम अंत तक लड़ेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। राहुल गांधी ने अपने बयान में देहरादून में मौजूद एक महिला का भी जिक्र किया, लेकिन उसका नाम नहीं लिया।
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “…It is our commitment to you that the people who have done this, Mr. Modi, Mr. Shah, Mr. Gyanesh Kumar, the lady who’s hiding right now in Dehradun, and others are going to be brought to justice…”
“Yesterday, you saw an expression not of the political party standing here, but an expression of the people of India…We would like to thank the people of Delhi, the people of India, who stood with us against what is being done. This is not about us. This is about the people of India. This is about the future of the people of India, and we, all of us together, because we love you and we respect you, are going to fight to the end to restore the democratic process in this country. It is our commitment to you that the people who have done this, Mr. Modi, Mr. Shah, Mr. Gyanesh Kumar, the lady who’s hiding right now in Dehradun, and others are going to be brought to justice…”
— ANI (@ANI) October 13, 2026
राहुल गांधी बोले- 2 साल भी लगे तो नहीं रुकेगा आंदोलन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष का आंदोलन अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चाहे इसमें कल, परसों, तीन महीने, छह महीने, एक साल या दो साल का समय लगे, उनका समूह रुकने वाला नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा, “कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैंने ‘दृढ़ संकल्प’ (Perseverance) शब्द का इस्तेमाल किया था। हमारा यह समूह रुकने वाला नहीं है। हम अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचकर रहेंगे।”
उन्होंने कहा, “मैं आपको यह ठीक-ठीक नहीं बता सकता कि हम वहां कैसे पहुंचेंगे, क्योंकि इससे सरप्राइज खत्म हो जाएगा। हम चाहते हैं कि आपके और देश के लिए उत्सुकता और आश्चर्य का यह भाव बना रहे। लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जिस ऊर्जा, ताकत और एकजुटता के साथ हमने आंदोलन खड़ा किया है, उसी भावना के साथ हम आगे भी मिलकर लड़ते रहेंगे।”
सुप्रीम कोर्ट के प्रति सम्मान जताते हुए राहुल गांधी ने कहा, “हमें सुप्रीम कोर्ट, भारत के मुख्य न्यायाधीश और भारतीय न्यायिक व्यवस्था पर बहुत भरोसा और सम्मान है। इनकी भी एक भूमिका है और हमें उम्मीद है कि वे अपनी भूमिका निभाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “हम राजनीतिक लोग हैं। चाहे कुछ भी हो और कोई संस्था अपनी भूमिका निभाए या न निभाए, राजनीतिक प्रतिरोध जारी रहेगा, जनता का संघर्ष जारी रहेगा और अंत में हमारी जीत होगी।”
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “I used the word ‘perseverance’ at the press conference yesterday—that this team of ours is not going to stop. Sooner or later—whether tomorrow, the day after, in three months, six months, a year, or two years—it will not stop. It will reach the end goal. I cannot tell you exactly how we will get there, because that would spoil the surprise, and we want to maintain the excitement and sense of surprise for you and the country. But I guarantee you that just as we mobilized—with such energy, strength, and unity—we will continue to fight together in the same spirit. Thank you to the Supreme Court—we have immense respect for the Supreme Court, the Chief Justice of India, and the Indian judicial system; they have a role to play, and we hope they will play it. However, we are political people; no matter what happens, or which institution plays a role or doesn’t, political resistance will continue, people’s resistance will continue, and it will triumph”
— ANI (@ANI) October 13, 2026
नेहा बोरा बोलीं- BJP लोकतंत्र और संविधान की दुश्मन
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान की नींव पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि लोग अपने मतदान के अधिकार की मांग करने और विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे, तो उनका विरोध करने का अधिकार छीनकर उन्हें चुप करा दिया जाएगा, तो यह उसकी गलतफहमी है।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा, “जब हम ‘हम भारत के लोग बनाम बीजेपी’ कहते हैं, तो हमारा मतलब एक लड़ाई से होता है। हमारा एक साझा दुश्मन है—इस देश के लोगों का, भारतीय लोकतंत्र का और संविधान का दुश्मन। उस दुश्मन का नाम बीजेपी है।
अगर बीजेपी को लगता है कि वह लोकतंत्र की नींव पर हमला कर सकती है और जब लोग विरोध करने तथा अपने मतदान के अधिकार की मांग करने के लिए सड़कों पर उतरें, तो उनसे विरोध करने का अधिकार भी छीन लिया जाएगा और वे चुप रहेंगे, तो बीजेपी गलतफहमी में है।
बीजेपी लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों से समझौता कर सकती है। भारत को लोकतंत्र बनाने या संविधान को कायम रखने में उसकी कोई भूमिका नहीं रही है। लेकिन इस देश के आम लोग, जिन्होंने भारत को लोकतंत्र बनाने और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और अपनी जान तक कुर्बान की है, वे चोरी किए गए जनादेश या समझौता किए गए लोकतंत्र को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।”
VIDEO | Delhi: During a press conference after the INDIA bloc high-tea meeting at Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s residence, AISA president Neha Bora says, “When we say ‘We the People versus the BJP’, we are talking about one fight. We are talking about one common enemy, one enemy of the people of this country, one enemy of Indian democracy, one enemy of the Constitution, and the name of that enemy is the BJP. If the BJP thinks it can attack the foundations of democracy, and when people take to the streets to protest and demand their voting rights, their right to protest can also be taken away and they will remain silent, then the BJP has something else on its head. They can compromise democracy and what the Constitution stands for. They have never played a role in making India a democracy or in upholding the Constitution. But the common people of this country, who have fought and sacrificed their lives to make India a democracy and defend the Constitution, are not ready to settle for a stolen mandate or a compromised democracy…”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
#Delhi #INDIAbloc
— Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2026
सागरिका घोष बोलीं- ज्ञानेश कुमार के रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे
TMC सांसद सागरिका घोष ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर दिन यह और स्पष्ट हो रहा है कि ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व वाला चुनाव आयोग भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को खत्म कर रहा है।
सागरिका घोष ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व वाला चुनाव आयोग बना रहेगा, तब तक भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे।
VDEO | Delhi: During a press conference after the INDIA bloc high-tea meeting at Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s residence, TMC MP Sagarika Ghose says, “Every day, it is becoming clearer that the Gyanesh Kumar-headed Election Commission is destroying free and fair polls in India. As long as the Gyanesh Kumar-headed Election Commission continues, there will be no free and fair elections in India…”
— Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2026
प्रशांत भूषण बोले- वोट चोरी और SIR के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा
प्रशांत भूषण ने कहा कि दिल्ली में वोट चोरी और SIR के खिलाफ 2 अक्टूबर से आंदोलन शुरू किया गया था, लेकिन सरकार ने इसे कुचल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
भूषण ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है और आंदोलन को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में किसान संगठनों, सिविल सोसाइटी और ट्रेड यूनियनों समेत कई अन्य संगठन भी इस आंदोलन में शामिल होंगे।
तेजस्वी यादव बोले- ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को धोखा दिया
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष एकजुट है और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा, “हम सब लोग एकजुट हैं। जो कुर्बानी देनी होगी, वह सब मिलकर देंगे। देश गांधी जी का देश है। जो भी संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे।”
तेजस्वी ने ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने कठपुतली की तरह काम किया है और उन्हें इसकी सजा जरूर मिलेगी।
उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की जगह को दिल्ली के बॉर्डर पर स्थानांतरित करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। तेजस्वी ने कहा कि जंतर-मंतर पर पहले भी प्रदर्शन होते रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे।
राहुल गांधी के आवास पर INDIA ब्लॉक के कई नेता पहुंचे
बैठक में विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इनमें RJD नेता तेजस्वी यादव और मनोज झा, JMM की महुआ माजी, समाजवादी पार्टी के हरेंद्र मलिक, आनंद भदौरिया और मोहिबुल्लाह नदवी, CPI(M) के एमए बेबी, CPI के डी. राजा और पी. संतोश कुमार, CPI-ML के दीपांकर भट्टाचार्य तथा TMC सांसद महुआ मोइत्रा शामिल रहे।
CPI(M) नेता एमए बेबी ने भाजपा पर वोट, विरोध प्रदर्शन की जगह और लोकतंत्र छीनने का आरोप लगाया। बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने SIR और चुनाव आयोग की भूमिका के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की बात कही।






