Vaishali Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे, जो दावत में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में बच्चे और युवक शामिल हैं। मृतकों की उम्र 6 से 18 साल के बीच बताई गई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
दावत में शामिल होने जा रहे थे लोग, तभी पलटी नाव
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के पास सिंघेश्वर राय के यहां दावत का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए करीब 20 लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान गंगा नदी में नाव पलट गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना में जान गंवाने वालों में लड़कियों की संख्या अधिक बताई जा रही है।
मृतकों में 6 साल की बच्ची भी शामिल
इस हादसे में जान गंवाने वालों में पिंकी कुमारी (13), अंकिता कुमारी (6), सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, अलीशा कुमारी (18), सिकी कुमारी, भोणू कुमारी और मीरा कुमारी के नाम सामने आए हैं। बाकी मृतकों की पहचान की जा रही है।
हादसे के बाद प्रभावित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
#WATCH | Bihar | At least 11 dead after a boat capsized in the Raghopur Diara area of Vaishali district. Most of the deceased are minors who were traveling on the boat to attend the feast. District police officials and an SDRF team have been dispatched to conduct search operations
— ANI (@ANI) October 13, 2026
जिलाधिकारी ने बताया- 13 शव बरामद, 7 लोगों को बचाया गया
वैशाली नाव हादसे पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे नाव पलटने की सूचना मिली थी। नाव पर सवार युवक और बच्चे पड़ोसी गांव में दावत में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नाव पलट गई।
जिलाधिकारी के मुताबिक, हादसे के बाद अब तक सात लोगों को बचाकर एनएमसीएच पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। इसके अलावा, 13 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में ज्यादातर बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है। सभी को मृत घोषित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और इसे पूरी रात तथा अगले दिन भी जारी रखा जाएगा।
Vaishali, Bihar: On Vaishali boat capsizing incident, District Magistrate Varsha Singh says, “At around 8:30 PM, information was received about a boat capsizing incident involving youths and children who were travelling to a neighbouring village to attend a feast. The boat overturned during the journey. So far, seven people have been rescued and taken to NMCH, where their condition is stable. Additionally, 13 bodies, mostly of children around 15 years of age, have been recovered and declared dead…The rescue operation is continuously underway and will continue through the night and tomorrow as well…”
— IANS (@ians_india) October 13, 2026
पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
The loss of lives in the boat capsizing incident in Vaishali, Bihar, is deeply painful. My thoughts are with the bereaved families in this difficult time. I pray for the speedy recovery of all those injured. The local administration is assisting those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2026
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राघोपुर में हुए नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।
सम्राट चौधरी ने कहा, “इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।”
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
ॐ शांति! 🙏
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 13, 2026
तेजस्वी यादव ने जताया दुख, बोले- कल पटना आऊंगा
राघोपुर से विधायक और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बेहद दुखद घटना हुई है।
तेजस्वी यादव ने कहा, “मैं अभी दिल्ली में हूं और कल पटना आऊंगा। कुछ देर पहले ही मुझे इस घटना की जानकारी मिली।”
तेजस्वी यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया। हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।






