Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार समेत चार बड़े फिल्मी सितारों की रेकी की थी।
हालांकि, इन अभिनेताओं के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखकर आरोपियों ने अपना प्लान बदल दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन पर शूटरों तक हथियार पहुंचाने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश निवासी राधा (23) व बबीता (23) के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने फायरिंग करने के आरोप में बिहार के ऋतिक और हरियाणा के रेहान व फूल सिंह को सोमवार को कोटा से गिरफ्तार किया था।
दरअसल, 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू में फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना में टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी थी। टाइगर खुद उन्हें कार से अस्पताल लेकर गए थे।
तीनों आरोपियों को कोटा से मुंबई लाया गया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों फूल सिंह, ऋतिक कुमार और रेहान को कोटा से मुंबई लेकर पहुंची। आरोपियों को सीधे मुंबई के जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Mumbai, Maharashtra: Mumbai Police brought all three accused, Phool Singh, Hrithik Kumar and Rehan, from Kota to Mumbai in connection with the case involving actor Tiger Shroff. The accused were taken directly to GT Hospital in Mumbai, where their medical examinations are being conducted.
— IANS (@ians_india) October 20, 2026
अमिताभ-सलमान समेत 4 बड़े स्टार्स की रेकी की थी
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मुंबई में किसी बड़े फिल्म स्टार को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच और कोटा पुलिस की जांच के मुताबिक, आरोपियों ने अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार समेत कई बड़े अभिनेताओं की रेकी की थी।
कोटा पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीने पहले आरोपियों को मुंबई भेजा गया था। लॉरेंस गैंग से जुड़े बताए जा रहे अनिल पंडित ने उन्हें किसी बड़े स्टार को निशाना बनाने के लिए कहा था। आरोपियों ने अभिनेताओं के घरों की रेकी की और उनके वीडियो बनाकर अनिल पंडित को भेजे थे।
हालांकि, बड़े अभिनेताओं के आसपास कड़ी सुरक्षा देखकर आरोपियों ने अपना प्लान बदल दिया। इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया।
सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कथित तौर पर खुलासा हुआ कि आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बनाई थी। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के कारण वे अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके।
इन खुलासों के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। बांद्रा पुलिस स्टेशन की एक पेट्रोलिंग वैन भी मौके पर तैनात है। इमारत के अंदर और बाहर के अलावा सड़क के दोनों ओर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
Mumbai, Maharashtra: Four members of the Lawrence Bishnoi gang were arrested in Delhi. During interrogation, they reportedly revealed that they had planned to open fire outside Actor Salman Khan’s residence before targeting Actor Tiger Shroff, but could not carry out the plan due to heavy security.
Following these revelations, Mumbai Police has once again tightened security outside Actor Salman Khan’s residence. A patrolling van from the local Bandra Police Station is also present at the location. Police personnel have been deployed both inside and outside the building, as well as on both sides of the road
— IANS (@ians_india) October 20, 2026
ये भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ की हत्या की साजिश! कोटा से 3 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस बोली- हत्या के इरादे से आए थे, 10 दिन की रेकी की
सात दिन तक टाइगर श्रॉफ की रेकी की
जांच के मुताबिक, आरोपियों को जानकारी थी कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार शाम फुटबॉल खेलने आते हैं। उन्होंने गूगल के जरिए भी अभिनेता से जुड़ी जानकारी जुटाई थी। आरोपियों ने कथित तौर पर सेल्फी लेने के बहाने टाइगर की कार के पास पहुंचने की योजना बनाई थी।
बताया गया है कि आरोपियों ने करीब सात दिन तक टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों की रेकी की। इसके बाद 18 अक्टूबर को वे मौके पर पहुंचे। पार्क के बाहर भीड़ होने के बावजूद हमलावरों ने टाइगर की कार पर फायरिंग कर दी।
पुलिस इस मामले में हमले की साजिश, आरोपियों के आपसी संपर्क और हथियारों की व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों पर हथियार सप्लाई करने का आरोप
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया, उनमें कुणाल और सुमित पर हथियारों का इंतजाम करने का आरोप है। जांच के मुताबिक, इन हथियारों को राधा और बबीता के जरिए शूटरों तक पहुंचाया गया था।
पुलिस की जांच में कुणाल का संपर्क अनिल पंडित से होने की बात भी सामने आई है। अनिल पंडित को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।
जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमले की साजिश में और कौन-कौन शामिल था और हथियार कहां से लाए गए थे।
चारों आरोपियों की 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, नई दिल्ली रेंज (NDR) ने चारों आरोपियों कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबीता (23) को BNSS की धारा 35(1)(b) के तहत कलंदर बनाकर अदालत में पेश किया था।
इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की CID, मुंबई ने अदालत से चारों आरोपियों की हिरासत में पूछताछ और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। अदालत ने आवेदन मंजूर कर लिया, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने चारों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। इसके बाद अदालत ने मुंबई पुलिस की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड की मांग भी मंजूर कर दी।
Delhi | Firing incident targeting actor Tiger Shroff | Four accused were arrested by the Special Cell, New Delhi Range (NDR), today and produced before the Court vide Kalandra under Section 35(1)(b) of BNSS. The arrested persons include Kunal (21), Sumit (19), Radha (23), and Babita (23). Thereafter, an application seeking permission for custodial interrogation and formal arrest was moved before the Court by the officials of Maharashtra Police, CID, Mumbai. The Court allowed the said application, and the above accused were formally arrested by them. Subsequently, an application seeking three days’ transit remand of the accused was moved by the Mumbai Police team, which was allowed by the Court: Delhi Police Special Cell
(Pic Source: Delhi Police Special Cell)
— ANI (@ANI) October 20, 2026
तीन आरोपियों को कोटा से मुंबई लाया गया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस तीन आरोपियों फूल सिंह, ऋतिक कुमार और रेहान को कोटा से मुंबई लेकर पहुंची। कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े जाने के बाद तीनों को पुलिस मुंबई लाई। जीटी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें मुंबई की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल यूनिट ले जाया गया।
आरोपियों के वकील अजिंक्य मिरगल मधुकर ने बताया, “आरोपियों को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के कार्यालय लाया गया है। इससे पहले, राजस्थान से आया पुलिस का काफिला उन्हें सीधे मेडिकल जांच के लिए लेकर गया था। पूछताछ जारी है और सुबह उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।”
वकील ने यह भी कहा कि वह आरोपियों के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के संपर्क करने के बाद उनकी ओर से पैरवी कर रहे हैं।
#WATCH | Mumbai | Lawyer Ajinkya Mirgal Madhukar says, “The accused were brought to the Anti-Extortion Cell office and before this, the convoy from Rajasthan went straight for a medical checkup. Inquiry is going on and in the morning, they will be presented before the court…” https://t.co/Sd7M8XmIVU
— ANI (@ANI) October 20, 2026
18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग
18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। उस समय टाइगर फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे। घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी थी। जानकारी के मुताबिक, टाइगर खुद ड्राइवर को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां आरोपियों के कथित नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और हमले की साजिश से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की हालत में सुधार
18 अक्टूबर को हुए हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ के हाथ और सीने पर पट्टियां व ड्रेसिंग दिखाई दी थी। उनके दाहिने हाथ पर कोहनी से पंजे तक बैंडेज बंधी थी, जबकि सीने पर भी ड्रेसिंग नजर आई थी।
हालांकि, मंगलवार को मंत्री आशीष शेलार के साथ मुलाकात की तस्वीरों में टाइगर बिना पट्टियों के सामान्य नजर आए। तस्वीरों से उनकी स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं।
ये भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं गोलियां, लॉरेंस गैंग के नाम से पोस्ट में सलमान खान का जिक्र; लिखा- ‘समझाया था, समझा नहीं’






