Amitabh Bachchan Jalsa Bomb Threat: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजे गए एक धमकी भरे ई-मेल में अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की बात कही गई है। ई-मेल में दावा किया गया कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। साथ ही, दिलजीत दोसांझ को आत्मघाती हमले में मारने की धमकी भी दी गई है।
ई-मेल में हमले को 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला बताया गया है। इसमें खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का भी जिक्र किया गया है। मुंबई पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटे हैं।
ई-मेल में दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की बात
मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजे गए ई-मेल में दावा किया गया कि दिलजीत दोसांझ ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जाएगा। मेल में 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में दिलजीत पर आत्मघाती हमला करने की धमकी दी गई है।
धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीमें बीएमसी मुख्यालय पहुंचीं। मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यालयों सहित विभिन्न चैंबर्स की तलाशी ली गई। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी की गंभीरता का पता लगाने में जुटी है।
अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बंगले के सामने खड़े एक अज्ञात युवक की मौजूदगी संदिग्ध लगने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया।
हालांकि, उपलब्ध जानकारी के आधार पर युवक को हिरासत में लिए जाने की घटना और धमकी भरे ई-मेल के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।
Mumbai – Security was heightened outside Bollywood megastar Amitabh Bachchan’s residence, Jalsa, after police detained an unidentified young man who was found standing in front of the bungalow, the police grew suspicious of the youth’s presence and took him into custody for questioning. He was subsequently released after being questioned.
— NextMinute News (@nextminutenews7) October 23, 2026
मुंबई के स्कूल को भी मिला अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने की धमकी वाला ई-मेल
मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके में स्थित एक स्कूल को भी ई-मेल मिला है, जिसमें अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मामले की आगे जांच की जा रही है।
Mumbai | A school located in the BKC area of Mumbai has received an email threatening to target Amitabh Bachchan’s bungalow. Further investigation underway: Mumbai Police
— ANI (@ANI) October 23, 2026
इसके अलावा, मुंबई के दादर इलाके में शुक्रवार सुबह करीब चार प्रमुख स्कूलों को भी धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्कूल परिसरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस इन ई-मेल को भेजने वालों की पहचान करने में जुटी है।
5 दिन पहले टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग
मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद इलाके से निकल रहे थे, तभी उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी थी, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।
इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है। इनमें हरियाणा के सात आरोपी, उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं और बिहार का एक युवक शामिल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।
मुंबई पुलिस अब अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली धमकियों के साथ-साथ स्कूलों को भेजे गए ई-मेल की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका, 5 की मौत; मलबे में एक और शव दबे होने की आशंका, घनी आबादी के बीच था मकान






